सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

पंचायत चुनाव

पंचायत चुनाव


पंचायत चुनाव का माहौल है। सभी ओर एक अत्यंत ही उत्सवी वातावरण है। दरसअल दो दिनों बाद ही वोटिंग होना है। यही कारण है कि हर दस मिनट पर कोई ना कोई टेम्पो या रिक्शा लाउडस्पिकर से शोर मचाते हुए गांव में प्रवेश कर जाता है। देशभक्ति से ओतप्रोत गीतों मेरे देश की धरती सोना उगले..., रंग दे बसंती चोला..., ए मेरे वतन के लोगों... आदि के मुखड़ों के बीच आपका भाई, शिक्षित, मिलनसार फलानां बाबू या आपके घर की शुशील, कर्मठ बहू  ढेकना देवी को भारी से भारी मतों से विजयी बनावें और अपना सेवा करने का अवसर दें ...., के बाद जिंदाबाद का ज़ोरदार नारा और पीछे से बच्चों का शोर और उसके पीछे उड़ती हुई धूल...। सुबह से शाम तक उम्मीदवारों और उनके परिवारजनों, कार्यकर्ताओं का निर्बाध रूप से घर घर आने जाने का सिलसिला, बड़े बुजुर्ग को दंडवत प्रणाम करते हुए आशीर्वाद प्राप्त करने का अघोषित युद्ध, हैंडबिल और पैंपलेटों से पटा पड़ा बरामदा और सड़क पर निकलते ही धनी, सर्विस वाले, जमींदारों और महाजनों को छोड़ दें, फेंकना, जित्तन, हिरवा, मंगरू, झुनियां, मंटू, आदि मजदूर टाईप लोगों को मिलने वाला अद्भुत मान सम्मान, शाम को जगह जगह होने वाला अंगूर की बेटी के साथ मुर्गा पार्टी का भोज, देशी महुआ में झुमने वाले निम्नस्तरिय जीवन जीने को मजबुर लोगों का रासलीला आदि एक ऐसे उत्सवी माहौल का सृजन कर रहे हैं, जैसा किसी भी धार्मिक सामाजिक उत्सवों में शायद ही देखने को मिले। सभी नामांकित उम्मीदवार गांव के बड़े छोटे लोगों को खुश करने के लिए जी जान लगा रहे हैं और साथ ही दिग्गज रणनीतिकार और चाणक्य टाईप लोग गुप्त मीटिंग में जातीय समीकरण और समीकरण को ध्वस्त करने वाले पुराने आपसी विवादों के बमों के पलितों में चिंगारी लगा कर चुनाव परिणाम बदलने का मशक्कत कर रहे हैं। वांछित परिणाम आने के पश्चात बनने वाले संभावित ठेकेदारों का झुंड संक्षेप में समर्पित कार्यकर्ता गुप्तचरों की भांति पंचायत के कोने कोने में पैनी निगाह रख रहे हैं और पल पल की खबर कंट्रोल रूम तक बिना चूक पहुंचाने के लिए तत्पर हैं, वास्तव में इन्हें चुनाव होने तक वोट बैंक की ठेकेदारी सौंपी गई है और मार्केट में बढ़ती मांग के मद्देनजर ये लोग समर्पित होकर कई लोगों से ठेका ले चुके हैं, जिसका पटाक्षेप चुनाव परिणाम आने के पश्चात होना है।

 इन सारे हलचलों से जानबूझकर दूर कुछ अत्यंत ही काबिल नवयुवकों की टोली गहन मगजमारी कर रहे हैं। पत्रकार जायसवाल गुस्से से तमतमा कर कहते हैं कि आज जो लोग हर शाम मुर्गे की टांग और दो हजार का स्पेशल पानी पी रहे हैं, कल यही लोग जाती, आवासीय, वृद्धा पेंशन, और अन्य आवेदन के लिए घुस लेने का शिकायत लेकर आयेंगे। मास्टर होशियार चंद के नाम से अपनी टोली में मशहूर भी तपाक से बोल उठता है कि सब आपके जैसा मूर्ख थोड़े ही है, अरे कंप्लेन लेकर आयेगा तो न्यूज़ लगाने के लिए कुछ ना कुछ दक्षिणा जरूर देगा। फिर न्यूज़ लगने के बाद मामला रफा दफा के लिए मोटा दक्षिणा का मार्ग भी वहीं से खुलेगा। क्रांतिकारी बाबा गंभीर होते हुए बोलते हैं कि ई लोग अपने आने वाला बरबादी का जश्न मना रहा है। जिससे पूछो वही घूसखोरी और भ्रष्टाचार से तंग है लेकिन तुम लोग ही बताओ कि जिसका ओरिजनल कमाई होगा वह क्या इस तरह पैसा लूटा पाएगा और बिना पैसा लुटाए कौन माय का लाल चुनाव जीतेगा जी। राय जी ने बात काटते हुए बोला कि इस तरह आपस में लड़ने से क्या आपलोग को लगता है समस्या का समाधान हो जायेगा। पटेलजी भी कहां रुकने वाले थे, गर्म होते हुए बोला कि हमको तो मन करता है कि इ जेतना फोकटिया दारू मुर्गा खा के नाच रहा है, सबको सोंटा से सोटिया दें। भगत जी ने समझाया कि बदलाव के लिए दीर्घकालीन रणनीति तैयार करना होगा। हमें सभी को जागरूक करना होगा। सबसे विवेकवान व्यक्ति ने सहमति जताया लेकिन अपने अंदर का क्रोध दबाने के लिए कुछ बोलना उचित नहीं समझा। माहौल गंभीर हो चुका था। वैद्य जी स्थिति की नजाकत समझते हुए कहा कि तों सनी खाली माथा खेभो कि खाय पिबे र भी कोय व्यवस्था होते...। पतेलजी ने भी चुटकी ली "ग्वार ख़ाली खाय र गप्प करथन और सभी खिलखिला कर हंस पड़े। उधर चाय वाले हलकू काका मन ही मन सोच रहे थे कि जिन्हें सोचना चाहिए वो लोग मौज कर रहे हैं और जिन्हें मौज करना चाहिए वो लोग सोच रहे हैं...

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कहानी // सफलता का रहस्य

खुद पर विश्वास  करने वाला हमेशा सफल होता है... बुलाकी एक बहुत मेहनती किसान था। कड़कतीधूप में उसने और उसके परिवार के अन्य सदस्यों ने रात दिन खेतों में काम कियाऔर परिणामस्वरू...

व्यंग्य // सबसे बढ़िया टियूशनिया मास्टर......!

      गाँव के चौपाल पर आज काफी गहमा-गहमी थी। लठैत सिंह गुस्सा से आग-बबूला था बोला "ए  बनारसी काका, ई देखिए तो कॉन्वेंट वाला प्रिन्सिपल साहब का केतना जुल्म है। कल मेरा बेटा फें...

रहस्योद्घाटन

             रहस्योद्घाटन ✍🏻 बिपिन कुमार चौधरी हम उन मासूमों को बचा नहीं सके,  डाक्टर बाबू उनके लिये दवाई ला नहीं सके,  माँ की ममता आँखो से सैलाब बन कर निकल गया,  दिखावटी मातम मनाने का अवसर हम गंवा नहीं सके .... अपने कष्टों को तोतली जुबां में वो  बता नहीं सके,  सियासत के मसीहा अपना हुनर दिखा नहीं सके,  लाशों के ढ़ेर को देख भी मूकदर्शक यह मुल्क हैं,  अपनी आक्रोश को भी हम जता नहीं सके... कुछ सीढ़ियों के अभाव में जिंदा जल गये,  कुछ दुस्कर्मीयों के हैवानियत के हत्थे चढ़ गये,  हिंदु-मुस्लिम गाय-गोबर से अभी हमें फुरसत नहीं,  कुछ दो सो बच्चे दवाइयों के अभाव में पंचतत्व में मिल गये वक्त का क़हर न्यौता देकर नहीं आता है,  सिस्टम के हाथों सिसक कर आमजनों के सांसो का डोर टूट जाता है,  जाँच कमिटी का गठन कर सियासत मलाई खाता है,  चुनाव आने पर रहस्यों का राज हमें बताता है... मंदिर मस्जि़द गुरूद्वारे से उन्हें फुरसत नहीं है,  हमारे वोटों की भी उन्हें अभी जरूरत नहीं है,  ...

२०. मोबाइल जिंदगी @

मोबाइल जिंदगी ✍🏻 बिपिन कुमार चौधरी कबाड़ी में पड़ा मोबाइल, इंसानी फ़ितरत का हुअा शिकार, कभी जिंदगी में सबसे ख़ास था, अहंकार टूटा जब हुअा बेकार  ... चिपक कर जिसने संग घंटो बिताया, दोस्तों संग अपनी प्रेमिका को पटाया, जिसकी बदौलत सोशल मीडिया में सुर्खियां पाया, अचानक हीं उसे कबाड़ी को थमाया ... धरती पर यह जो मानव है, स्वार्थवश पल में बनता दानव है, मानवीय स्नेह कृपा का जिसे होता अहंकार, कष्टदायक होती यह जिंदगी नरक बनता संसार... कबाड़ी वाला भी बिल्कुल हतप्रभ था, अपनी दुर्गति का मोबाइल को भी कहाँ ख़बर था, नशा जब तलक उसका टूटा था, सिम और चिप से उसका साथ छूटा था ... सिम खुशनुमा हालात है, चिप संजोने लायक यादाश्त है, मानव की इतनी हीं अहमियत है, फ़िर सबकुछ सुपुर्दे ख़ाक है... सूर्य चन्द्रमा इस सृष्टि में गवाह हैं, मानवीय स्वार्थ कृत अनंत गुनाह हैं, गुनहगारों की भी पूजा होती है, यह सिर्फ वक्त और हालात की बात है ...

कविता // वक्त

✍🏻✍🏻 ऐ वक्त थोड़ा वक्त दे मुझे बहुत कुछ भुलाना है मुझे रूठना भी भूल गया हूं, रूठे को मनाना भी भूल गया हूँ, कागज के नाव पर सवारी करके दिल को बहलाना है मुझे जिंदगी बहुत कुछ दिया है तूने, थोड़ा हिम्मत मुझे और दे, कुछ और जिंदगी को सजाना है मुझे अभी बहुत कुछ भुलाना है मुझे  . . . - बिपिन कुमार चौधरी

व्यंग्य // मैं अन्नदाता हूँ . . .!

जेठ के दोपहर का समय था। गर्मी अपने परवान पर थी। सूर्य भगवान मानो अपनी क्रोधाग्नी से धरती को भस्म करने के मूड में थे। सड़क पर बिल्कुल सन्नाटा पसरा था। अधिकांश सरकारी और प्राइवेट स्कूल में छुट्टी हो चुकी थी, इसी कारण गाँव और शहर के बच्चे गर्मी छुट्टी का आनंद लेने में मशगूल थे। कई सरकारी बाबुओं ने स्पेशल अर्जी लगा कर जेनेटर का व्यवस्था करवा लिया था। प्राइवेट कार्यालयों में तो बहुत जगह एयर-कंडीशन ऑफिस का मजा उठाने वाले लोग इस जानलेवा गर्मी से बेखबर थे। असली शामत तो भाई किसान-मजदूरों की थी।             गँगुआ इस भयानक गर्मी में भी अपने सिपाही हिरवा के साथ खेत पर डटा था। हिरवा नाटे कद और साँवला रंग-रूप का एक कमजोर दिमाग वाला मेहनती इंसान था। हिरवा भोजपुरी गाने का बड़ा प्रेमी था, और जब कठिन मेहनत से शरीर टूटने लगता तो अपनी गायकी से अपना और अपने मालिक गँगुआ का मनोरंजन करने लगता था। हिरवा की जरूरतें बहुत कम थी। मोटा-सोंटा खाना खा कर भी खुश रहता था।दो टाईम खाना और दो जोड़ी कपड़ा के अलावे उसे कोई खास चीज की ज़रूरत महसूस नही होती थी।हाँ, एक बार...

व्यंग्य // ऐसे तो भगवान और अल्लाह बेघर हो जायेंगे....!!

ब्रह्म-बाबा थान गाँव का एक मात्र ऐसा जगह था, जहाँ पूरे गाँव के बच्चे लोग बिना किसी भेदभाव के खेला करते थे। दरअसल ब्रह्म-बाबा थान के एक ओर बाभन टोली थी, जहाँ ब्राह्मणों की संख्या भले अधिक हो लेकिन सभी जाति के लोग वहाँ प्रेम-भाव से रहते थे। कुछ ही दूरी पर मुशहरी-टोला था जहाँ अधिकतर हरिजन और दलित-समुदाय के लोग के लोग निवास करते थे। ब्रह्म-बाबा थान के दूसरी ओर हाजी टोला था। यह एक बंगलादेशी मुसलमान बहुल गाँव था। ब्रह्म-बाबा थान दरअसल एक पीपल के पेड़ के नीचे का चबूतरा था जहाँ बाभन टोली के महिला और पुरुष अक्सर किसी शुभ कार्य से पहले पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लेने आते थे। ब्रह्म-बाबा थान से बस कुछ ही दूरी पर हाजी साहब का मजार था जहाँ हिन्दु-मुस्लिम दोनों ही सिर नवाते थे। यह कुल दो बीघा का परती जमीन ना सिर्फ हिन्दु-मुस्लिम बच्चों के खेलने और व्यायाम का स्थान था बल्कि हिन्दु-मुस्लिम के साझा पूजा-स्थली और गंगा-यमुनी संस्कॄति और गाँव के लोगों के आपसी भाईचारे का केन्द्र था। दरअसल यह जमीन बाभन-टोली के बनारसी काका का था, जो कुछ वर्षों पहले गंगा-धार  में चला गया था। गंगा-धार से बाहर निकलने पर सभी ने ...

१२८. अज्ञानता मिटाने का करो मुझ पर एहसान @

अज्ञानता मिटाने का करो मुझ पर एहसान ✍🏻 बिपिन कुमार चौधरी छोटा सा मैं हूं जान, गुरुवर दें मुझे इतना ज्ञान, दुनिया हो अचंभित देख मेरा उड़ान, जग में बढ़ा सकूं आपका सम्मान... विद्या के मंदिर से सरस्वती हुई अंतर्ध्यान, खिचड़ी अंडा में हिस्सेदारी के लिए आते कई मेहमान, आपकी पीड़ा जानकर भी बनते सब अनजान, परिस्थितियां दुष्कर लेकिन कौन करेगा हमारा कल्याण... नैतिकता का पतन, शिक्षा का राजनीतिकरण, अपमानित करते वे लोग आपको जिन्हें अल्पज्ञान, इस गलती के लिए हम बच्चे मांगते आप से क्षमादान, अपनी कृपा से गुरुवर कर दो हमारा कल्याण... मजबूरीयों में मेरे मां-बाप हैं परेशान, मेरा उज्जवल भविष्य ही उनका जहान, इस धरती पर हो आप भगवान समान, अज्ञानता मिटाने का करो मुझ पर अहसान...

व्यंग्य // जनता ने हड़काया तो ई.वी.एम. खराब है......😎😎😎

       गाँव के  चौपाल पर आज एक बहुत महत्वपूर्ण गरमागर्म बहस  छिड़ चुका था।  गंगुआ बड़े गुस्से में तमतमाते हुए बोला "देखो भाई ईमानदार होने  का ढोल पीटना बहुत आसान है, लेकिन सचमुच में ईमानदार होना बहुत मुश्किल है। सबसे बड़ी बात एक बेईमान आदमी के नज़र में कोई ईमानदार हो ही नही सकता है और इससे भी बड़ी बात यह है  कि दुनियाँ में अधिकांश लोग इसलिए ईमानदार बनें बैठे हैं क्योंकि उसको बईमानी का अब तक मौका ही नही मिला है।"       लठैत को भी गुस्सा आ गया, बोला "ज्यादा ज्ञान मत झाड़ो और सबसे पहले तुम्हीं बताओ कि तुम और तुम्हारा नेता लोग किस कोटि में है!!!!" गंगुआ ने लठैत को समझाया कि देखो भाई हम जानते हैं कि तुम घर से भौजाई से लड़ कर आया है और गुस्सा झुठो हम पर उतार रहा है!!!! अरे ओतने खून में ताव है तो तनी जाके मुखियाजी से लड़ो कि तुम्हारा इन्द्रा-आवास अब तक काहे नही बना है....। ऊ तो तुमसे पार लगेगा नही, बस चौपाल पर बैठ कर चार गो नेता को गरिया के अपने को बड़का शेर समझते हो!!!"       लठैत की दुखती रग पर चो...

बात बे बात व्यंग्य

*व्यंग्य संग्रह : बात बे बात* *संक्षिप्त परिचय* *बिपिन कुमार चौधरी* माता :   श्रीमती इंदु देवी पिता :   जय प्रकाश चौधरी पत्नी  :  ममता कुमारी (शिक्षिका) जन्मदिवस    :  10 दिसंबर 1984 जन्म स्थान :  बिहार (कटिहार) शिक्षा :  स्नातकोत्तर (हिन्दी) नालंदा ओपेन युनिवर्सिटी पटना (बिहार) सम्प्रति   : मध्य विद्यालय रौनिया, कटिहार (बिहार) में  शिक्षण कार्य एवं साहित्य सृजन ब्लॉग और Bipin writer के नाम से यूट्यूब चैनल का संचालन वर्तमान निवास  :  बिपिन कुमार चौधरी, ग्राम - बलुआ, पोस्ट - सिक्कट, वाया - सेमापुर, प्रखंड - बरारी, जिला - कटिहार, बिहार पिन कोड - 854115 मोबाइल नम्बर - 7717702376 eMail - bipinkrchoudhary1@gmail.com ✍🏻 दैनिक जागरण, हिंदुस्तान, राष्ट्रीय सहारा में करियर, युवा एवं आर्ट एंड कल्चर से संबंधी फीचर लेखन, ✍🏻 मुंबई से प्रकाशित साहित्यनामा पत्रिका और दिल्ली से प्रकाशित निभा पत्रिका में कई कविताएं प्रकाशित ✍🏻पटना से प्रकाशित दैनिक जागरण के "बात बे बात" कॉलम में बीस से ज्यादा व्यंग्य प्रकाशित ✍🏻 सभी प्रम...