सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

व्यंग्य // जनता ने हड़काया तो ई.वी.एम. खराब है......😎😎😎

       गाँव के  चौपाल पर आज एक बहुत महत्वपूर्ण गरमागर्म बहस  छिड़ चुका था।  गंगुआ बड़े गुस्से में तमतमाते हुए बोला "देखो भाई ईमानदार होने  का ढोल पीटना बहुत आसान है, लेकिन सचमुच में ईमानदार होना बहुत मुश्किल है। सबसे बड़ी बात एक बेईमान आदमी के नज़र में कोई ईमानदार हो ही नही सकता है और इससे भी बड़ी बात यह है  कि दुनियाँ में अधिकांश लोग इसलिए ईमानदार बनें बैठे हैं क्योंकि उसको बईमानी का अब तक मौका ही नही मिला है।"
      लठैत को भी गुस्सा आ गया, बोला "ज्यादा ज्ञान मत झाड़ो और सबसे पहले तुम्हीं बताओ कि तुम और तुम्हारा नेता लोग किस कोटि में है!!!!"
गंगुआ ने लठैत को समझाया कि देखो भाई हम जानते हैं कि तुम घर से भौजाई से लड़ कर आया है और गुस्सा झुठो हम पर उतार रहा है!!!! अरे ओतने खून में ताव है तो तनी जाके मुखियाजी से लड़ो कि तुम्हारा इन्द्रा-आवास अब तक काहे नही बना है....। ऊ तो तुमसे पार लगेगा नही, बस चौपाल पर बैठ कर चार गो नेता को गरिया के अपने को बड़का शेर समझते हो!!!"
      लठैत की दुखती रग पर चोट पड़ने से लठैत कुछ ज्यादा ही तिलमिला गया। उसने चिल्लाते हुए बोला कि साला किसी नेता को कोई शर्म नही है, चुनाव के समय घर-घर जा कर गोर लगेगा और मुंगेरी लाल का हसीन सपना दिखा कर वोट ले लेगा और जीतने के बाद कभी कहेगा फंड नही है, कभी कहेगा अफसर लोग ज्यादा काबिल है, बिना पैसा के नही सुनता है, जनता का दुख-दर्द नही समझता है, कभी कोई और प्राब्लम बता कर टरकाते रहेगा लेकिन जो लोग लक्ष्मी-दर्शन करवा देगा उसका काम यही लोग तुरंत करवा देता है। आखिर गरीब आदमी करे तो क्या करे????
बनारसी काका  ने समझाया कि अगर सब आदमी लोग मिल कर ईमानदार आदमी का चुनाव करे, तभी इस समस्या का समाधान हो सकता है।
लठैत फिर तिलमिला गया, बोला काका आदमी से ज्यादा ई जो कुर्सी है वही बईमान है, आप कितना भी ईमानदार आदमी को कुर्सी पर बैठा दीजिए, कुर्सी पर बैठते ही साला वो बैमानी का सब वेद-पुराण तुरंत सीख जाता है।
    गंगुआ ने लठैत की बातों का समर्थन करते हुए बोला कि अन्ना हजारे ने इसी कारण से सरकारी कार्यों के निगरानी  के लिये जनलोकपाल की मांग की थी। अन्ना टीम ने  बहुत बड़ा आंदोलन किया था लेकिन सब नेता लोग अपने नाक में नकेल डालने की कोशिश करने वाले अन्ना के आंदोलन को ही नकेल पहना कर साइड कर दिया।
तब तक मुखिया जी पहुँच गये थे।  पहुँचते ही बोले कम  जानकारी हो तो ज्यादा ज्ञानी बनने का कोशिश नही करना चाहिये!!!!! अरे अन्ना टीम का सबसे बड़ा हीरो तो केजरीवाल था, उसको देश की राजधानी दिल्ली की जनता ने सिर-आँखों पर बिठाया लेकिन ई लोग तो सबसे ज्यादा ऐश करने लगा। बारह हजार की थाली वाला पार्टी करने लगा। जितना पैसा का काम करता है, उससे ज्यादा  रुपया तो अखबार और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में प्रचार पर खर्च कर देता है, सबसे बड़ी बात दिल्ली का मुख्यमंत्री अपने छोटे से छोटे काम का दिल्ली से ज्यादा दिल्ली के बाहर ढोल पीटने का कोशिश करता है....!!!!
  

   "ई तो बिल्कुल पागलपन है और जनता के पैसे का बरबादी है" गंगुआ ने हैरान होते हुए बोला।
मुखिया जी ने तब समझाया "अरे भाई यही तो राजनीति है, काम करो कम और ढोल पीटो ज्यादा!!! इसका सबसे बड़ा फायदा यह  है कि आप सरकारी पैसे से पाँच वर्षों तक अपना प्रचार करते हुए जनता के माइंड में ई बात घुसा देना चाहते हैं कि आपसे ज्यादा कर्मठ नेता और कोई नही है । मतलब हारने वाला नेता का प्रचार तो चुनाव के बाद बंद हो जाता है लेकिन जितने वाला नेतालोग पाँच वर्ष तक अपना प्रचार ताबड़तोड़ जारी रखता है। सबसे बड़ी बात विपक्षी लोग सही-गलत सब काम का विरोध और सिर्फ विरोध  करते हुए, जनता को बराबर यह एहसास कराते रहता है कि जनता जो गलती किया है उसका सजा भुगत रहा है। आम आदमी पाँच वर्ष  इसी गफलत में रह जाता है!!!!"
    
       लठैत तभी गुस्सा करते हुए बोलता है  "ए मुखिया जी, आप राजनीति का बात छोड़िये और  आज आपको फ्रेश जवाब देना होगा कि आखिर मेरा इन्द्रा आवास कब बनेगा??? चार दिन से घर में इसी झंझट के कारण खाना नही बन रहा है कि जब आप इलेक्शन में मुखिया जी के लिये ऐतना मेहनत किये तो मुखिया जी इन्द्रा आवास अब तक काहे नही दिये हैं!!!!"
मुखिया जी लठैत का तेवर देख कर  बिल्कुल सकपका गये, लेकिन बहुत जल्दी खुद को सम्भालते हुए बोले "अरे तुम और तुम्हारी घरवाली दोनों पागल हो गया है। पहले वाला मुखिया कागज सब गड़बड़ कर दिया है, सुधारने में समय लग रहा है, औकताने से थोड़े होगा। थोड़ा धेर्य रखो।"
लठैत ने बिल्कुल मारने के ख्याल से लाठी उठाते हुए कहा लेकिन आप तो बोले थे कि  चुनाव अगर जीत गये तो तीन महीना के अंदर तुम्हारा इन्द्रा आवास बन जायेगा और अब  तीन वर्ष से ज्यादा हो गया है।"
मुखिया की तो सिठी-पिठी  गुम हो गयी। काफी मशक्कत के बाद चौपाल पर बैठे लोगों ने मुखिया जी को मार खाने से बचाया। जब मामला कुछ स्थिर हुआ तो मुखिया जी लठैत को धमकी देते हुए बोले "देख लेना  लठैत तुम्हारे गुंडागर्दी का हम तुमको पूरा मजा तुमको  चखा कर रहेंगे।
लठैत एक बार फिर डंडा ले कर दौड़ा, अब तो मुखिया जी अपना जान-प्राण ले कर भागे। सबलोगों ने काफी प्रयास के बाद एक बार फिर लठैत को पकड़ कर बिठाया। लठैत लगातार मुखिया को माँ-बहन की गालियाँ दे रहा था और गाँव वाले को समझा रहा था कि इस बार पंचायत चुनाव में किसी हाल में इस कमीना मुखिया को जीतने नही देना है।
इसी बीच मुखिया जी अपने पाले हुए कुछ गुण्डों को ले कर चौपाल पर पहुँच गये। इसके बाद तो लठैत की जमकर ना सिर्फ चौपाल पर मुखिया के गुण्डों ने पिटाई की बल्कि थोड़ी ही देर में दल-बल के साथ दरोगा जी भी वहाँ  पहुँच गये और थाना में ले जा कर लठैत को इतना ठोका कि वो तीन माह तक खड़ा भी नही हो पाया। वो तो गनीमत ये रही कि थाना पहुँच कर लठैत की बीबी ने दरोगा और मुखिया जी काफी पैर पढ़ा जो लठैत जेल जाने से बच गया। इस सबके बीच लठैत की मदद के लिये पूरे गाँव में कोई तैयार नही हुआ।
   कुछ दिनों बाद चौपाल पर फिर एक बार जमघट लगा था। तभी मुखिया जी भी दरोगा जी के साथ वहाँ पहुँचे तो आज हिम्मत करके गंगुआ ने मुखिया जी को टोक कर बोला कि देखिये मुखिया जी आप जो लठैत के साथ किये, बहुत गलत किये। आपको इस बार पंचायत चुनाव में हमलोग कोई वोट नही देंगे।
    पॉवर और पैरवी की बात ही कुछ और होती है। मुखिया जी पर वो नशा सिर चढ़ कर बोल रहा था, उन्होंने बड़े ही गरुड़ भरे अंदाज में गंगुआ को समझाया "देख गंगुआ अगर हम इस बार चुनाव हार गये तो तुमको और लठैत को बूथ केप्चर्ड करने के आरोप में जिंदगी भर जेल में सड़ा देंगे।
गंगुआ हैरान होते हुए "ए मुखिया जी ये क्या गुंडागर्दी है, आप अपने काम-काज से पब्लिक को तो खुश  रख नही पा रहे हैं और चुनाव हारने पर आप निर्दोष आदमी पर इतना बड़ा आरोप लगा दीजियेगा। आपको शर्म नही आता है।"
मुखिया जी ने ठहाका लगाते हुए बोला "अरे गंगुआ, अभी तुम राजनीति में एकदम बच्चा है। जब बड़ा नेता लोग जनता द्वारा हड़काया जाने पर, चुनाव आयोग और भारतीय लोकतंत्र का मजाक उड़ाते हुए बोल सकते हैं कि ई.वी.एम. खराब है तो हम छोटा नेता लोग दो-चार गो शरीफ लोग को बलि का बकरा तो बना ही सकते हैं। फिर सही-गलत का फैसला दरोगा जी तुमको थाने ले जा कर करेंगे। इसलिए जब तक पंचायत चुनाव हो नही जाता है तुम अपना ज्ञान थोड़ा कम झाड़ो।"
चौपाल पर सभी लोग मुखिया जी की बात सुन कर आवाक थे और हमारे देश के सभी छोटे-बड़े नेताओं की तरह मुखिया जी ठहाका लगाते हुए वहाँ से ब्लॉक की ओर चले गये।

-  बिपिन कुमार चौधरी

(अगर आपको यह  लेख या व्यंग्य पसंद आया तो लेख के नीचे के साझा लिंक पर जा कर अपने facebook  और twitter पर ज़रूर share करें )

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कहानी // सफलता का रहस्य

खुद पर विश्वास  करने वाला हमेशा सफल होता है... बुलाकी एक बहुत मेहनती किसान था। कड़कतीधूप में उसने और उसके परिवार के अन्य सदस्यों ने रात दिन खेतों में काम कियाऔर परिणामस्वरू...

व्यंग्य // सबसे बढ़िया टियूशनिया मास्टर......!

      गाँव के चौपाल पर आज काफी गहमा-गहमी थी। लठैत सिंह गुस्सा से आग-बबूला था बोला "ए  बनारसी काका, ई देखिए तो कॉन्वेंट वाला प्रिन्सिपल साहब का केतना जुल्म है। कल मेरा बेटा फें...

रहस्योद्घाटन

             रहस्योद्घाटन ✍🏻 बिपिन कुमार चौधरी हम उन मासूमों को बचा नहीं सके,  डाक्टर बाबू उनके लिये दवाई ला नहीं सके,  माँ की ममता आँखो से सैलाब बन कर निकल गया,  दिखावटी मातम मनाने का अवसर हम गंवा नहीं सके .... अपने कष्टों को तोतली जुबां में वो  बता नहीं सके,  सियासत के मसीहा अपना हुनर दिखा नहीं सके,  लाशों के ढ़ेर को देख भी मूकदर्शक यह मुल्क हैं,  अपनी आक्रोश को भी हम जता नहीं सके... कुछ सीढ़ियों के अभाव में जिंदा जल गये,  कुछ दुस्कर्मीयों के हैवानियत के हत्थे चढ़ गये,  हिंदु-मुस्लिम गाय-गोबर से अभी हमें फुरसत नहीं,  कुछ दो सो बच्चे दवाइयों के अभाव में पंचतत्व में मिल गये वक्त का क़हर न्यौता देकर नहीं आता है,  सिस्टम के हाथों सिसक कर आमजनों के सांसो का डोर टूट जाता है,  जाँच कमिटी का गठन कर सियासत मलाई खाता है,  चुनाव आने पर रहस्यों का राज हमें बताता है... मंदिर मस्जि़द गुरूद्वारे से उन्हें फुरसत नहीं है,  हमारे वोटों की भी उन्हें अभी जरूरत नहीं है,  ...

२०. मोबाइल जिंदगी @

मोबाइल जिंदगी ✍🏻 बिपिन कुमार चौधरी कबाड़ी में पड़ा मोबाइल, इंसानी फ़ितरत का हुअा शिकार, कभी जिंदगी में सबसे ख़ास था, अहंकार टूटा जब हुअा बेकार  ... चिपक कर जिसने संग घंटो बिताया, दोस्तों संग अपनी प्रेमिका को पटाया, जिसकी बदौलत सोशल मीडिया में सुर्खियां पाया, अचानक हीं उसे कबाड़ी को थमाया ... धरती पर यह जो मानव है, स्वार्थवश पल में बनता दानव है, मानवीय स्नेह कृपा का जिसे होता अहंकार, कष्टदायक होती यह जिंदगी नरक बनता संसार... कबाड़ी वाला भी बिल्कुल हतप्रभ था, अपनी दुर्गति का मोबाइल को भी कहाँ ख़बर था, नशा जब तलक उसका टूटा था, सिम और चिप से उसका साथ छूटा था ... सिम खुशनुमा हालात है, चिप संजोने लायक यादाश्त है, मानव की इतनी हीं अहमियत है, फ़िर सबकुछ सुपुर्दे ख़ाक है... सूर्य चन्द्रमा इस सृष्टि में गवाह हैं, मानवीय स्वार्थ कृत अनंत गुनाह हैं, गुनहगारों की भी पूजा होती है, यह सिर्फ वक्त और हालात की बात है ...

कविता // वक्त

✍🏻✍🏻 ऐ वक्त थोड़ा वक्त दे मुझे बहुत कुछ भुलाना है मुझे रूठना भी भूल गया हूं, रूठे को मनाना भी भूल गया हूँ, कागज के नाव पर सवारी करके दिल को बहलाना है मुझे जिंदगी बहुत कुछ दिया है तूने, थोड़ा हिम्मत मुझे और दे, कुछ और जिंदगी को सजाना है मुझे अभी बहुत कुछ भुलाना है मुझे  . . . - बिपिन कुमार चौधरी

व्यंग्य // मैं अन्नदाता हूँ . . .!

जेठ के दोपहर का समय था। गर्मी अपने परवान पर थी। सूर्य भगवान मानो अपनी क्रोधाग्नी से धरती को भस्म करने के मूड में थे। सड़क पर बिल्कुल सन्नाटा पसरा था। अधिकांश सरकारी और प्राइवेट स्कूल में छुट्टी हो चुकी थी, इसी कारण गाँव और शहर के बच्चे गर्मी छुट्टी का आनंद लेने में मशगूल थे। कई सरकारी बाबुओं ने स्पेशल अर्जी लगा कर जेनेटर का व्यवस्था करवा लिया था। प्राइवेट कार्यालयों में तो बहुत जगह एयर-कंडीशन ऑफिस का मजा उठाने वाले लोग इस जानलेवा गर्मी से बेखबर थे। असली शामत तो भाई किसान-मजदूरों की थी।             गँगुआ इस भयानक गर्मी में भी अपने सिपाही हिरवा के साथ खेत पर डटा था। हिरवा नाटे कद और साँवला रंग-रूप का एक कमजोर दिमाग वाला मेहनती इंसान था। हिरवा भोजपुरी गाने का बड़ा प्रेमी था, और जब कठिन मेहनत से शरीर टूटने लगता तो अपनी गायकी से अपना और अपने मालिक गँगुआ का मनोरंजन करने लगता था। हिरवा की जरूरतें बहुत कम थी। मोटा-सोंटा खाना खा कर भी खुश रहता था।दो टाईम खाना और दो जोड़ी कपड़ा के अलावे उसे कोई खास चीज की ज़रूरत महसूस नही होती थी।हाँ, एक बार...

व्यंग्य // ऐसे तो भगवान और अल्लाह बेघर हो जायेंगे....!!

ब्रह्म-बाबा थान गाँव का एक मात्र ऐसा जगह था, जहाँ पूरे गाँव के बच्चे लोग बिना किसी भेदभाव के खेला करते थे। दरअसल ब्रह्म-बाबा थान के एक ओर बाभन टोली थी, जहाँ ब्राह्मणों की संख्या भले अधिक हो लेकिन सभी जाति के लोग वहाँ प्रेम-भाव से रहते थे। कुछ ही दूरी पर मुशहरी-टोला था जहाँ अधिकतर हरिजन और दलित-समुदाय के लोग के लोग निवास करते थे। ब्रह्म-बाबा थान के दूसरी ओर हाजी टोला था। यह एक बंगलादेशी मुसलमान बहुल गाँव था। ब्रह्म-बाबा थान दरअसल एक पीपल के पेड़ के नीचे का चबूतरा था जहाँ बाभन टोली के महिला और पुरुष अक्सर किसी शुभ कार्य से पहले पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लेने आते थे। ब्रह्म-बाबा थान से बस कुछ ही दूरी पर हाजी साहब का मजार था जहाँ हिन्दु-मुस्लिम दोनों ही सिर नवाते थे। यह कुल दो बीघा का परती जमीन ना सिर्फ हिन्दु-मुस्लिम बच्चों के खेलने और व्यायाम का स्थान था बल्कि हिन्दु-मुस्लिम के साझा पूजा-स्थली और गंगा-यमुनी संस्कॄति और गाँव के लोगों के आपसी भाईचारे का केन्द्र था। दरअसल यह जमीन बाभन-टोली के बनारसी काका का था, जो कुछ वर्षों पहले गंगा-धार  में चला गया था। गंगा-धार से बाहर निकलने पर सभी ने ...

१२८. अज्ञानता मिटाने का करो मुझ पर एहसान @

अज्ञानता मिटाने का करो मुझ पर एहसान ✍🏻 बिपिन कुमार चौधरी छोटा सा मैं हूं जान, गुरुवर दें मुझे इतना ज्ञान, दुनिया हो अचंभित देख मेरा उड़ान, जग में बढ़ा सकूं आपका सम्मान... विद्या के मंदिर से सरस्वती हुई अंतर्ध्यान, खिचड़ी अंडा में हिस्सेदारी के लिए आते कई मेहमान, आपकी पीड़ा जानकर भी बनते सब अनजान, परिस्थितियां दुष्कर लेकिन कौन करेगा हमारा कल्याण... नैतिकता का पतन, शिक्षा का राजनीतिकरण, अपमानित करते वे लोग आपको जिन्हें अल्पज्ञान, इस गलती के लिए हम बच्चे मांगते आप से क्षमादान, अपनी कृपा से गुरुवर कर दो हमारा कल्याण... मजबूरीयों में मेरे मां-बाप हैं परेशान, मेरा उज्जवल भविष्य ही उनका जहान, इस धरती पर हो आप भगवान समान, अज्ञानता मिटाने का करो मुझ पर अहसान...

बात बे बात व्यंग्य

*व्यंग्य संग्रह : बात बे बात* *संक्षिप्त परिचय* *बिपिन कुमार चौधरी* माता :   श्रीमती इंदु देवी पिता :   जय प्रकाश चौधरी पत्नी  :  ममता कुमारी (शिक्षिका) जन्मदिवस    :  10 दिसंबर 1984 जन्म स्थान :  बिहार (कटिहार) शिक्षा :  स्नातकोत्तर (हिन्दी) नालंदा ओपेन युनिवर्सिटी पटना (बिहार) सम्प्रति   : मध्य विद्यालय रौनिया, कटिहार (बिहार) में  शिक्षण कार्य एवं साहित्य सृजन ब्लॉग और Bipin writer के नाम से यूट्यूब चैनल का संचालन वर्तमान निवास  :  बिपिन कुमार चौधरी, ग्राम - बलुआ, पोस्ट - सिक्कट, वाया - सेमापुर, प्रखंड - बरारी, जिला - कटिहार, बिहार पिन कोड - 854115 मोबाइल नम्बर - 7717702376 eMail - bipinkrchoudhary1@gmail.com ✍🏻 दैनिक जागरण, हिंदुस्तान, राष्ट्रीय सहारा में करियर, युवा एवं आर्ट एंड कल्चर से संबंधी फीचर लेखन, ✍🏻 मुंबई से प्रकाशित साहित्यनामा पत्रिका और दिल्ली से प्रकाशित निभा पत्रिका में कई कविताएं प्रकाशित ✍🏻पटना से प्रकाशित दैनिक जागरण के "बात बे बात" कॉलम में बीस से ज्यादा व्यंग्य प्रकाशित ✍🏻 सभी प्रम...