समाधान नीति ---------------------------------------------- राशन राशन खूब किया, राशन दिया ना कोय। पापी नहीं कोई यहां, भाषण से पाप दिया सब धोय।। हवाई जहाज से उड़ने वाले, महामारी का बीज दिया बोय। थाली लोटा सबने खूब पीटा, प्रवासी मजदूर किस्मत पर रोय।। मां की ममता तड़प उठी, छोटा बालक बेसुध सड़क पर सोय। सोसल मीडिया पर सबने ख़ूब आंसू बहाया, मदद किया ना कोय।। बेटा बेटी में कोई भेद नहीं, फिर भी सबकी इच्छा बेटा होय। साईकिल क्वीन ज्योति सी हो बेटी, फिर बेटा को काहे कोई रोय।। सब परेशान, करे एहसान, नियोजित मास्टर का सुने ना कोय। विपदा जब भी कोई आये, सारा बोझ यही नियोजित ढोय।। एकेज, पैकेज ख़ूब बंटा है, अन्नदाता को पूछे ना कोय। खेती किसानी वाला माथा पीटे, हुक्कुमरान मज़े में सो य।। सरकारी में व्यवस्था नहीं, प्राइवेट खुला मिला ना कोय, धरती के भगवान की अजीब लीला, डोनेशन - कमिशन ही सब होय।। कवि कविता खूब करे, मने मन गुस्सा सब होय। पीड़ित प्रताड़ित गुस्सा करे, समाधान पल में होय ।।
(https://bipinkrchoudhary1.blogspot.in) "सच बोलना पाप है.." एक साहित्य से संबंधी ब्लाग है।। इस ब्लॉग पर प्रस्तुत समस्त लेखन-सामग्री "बिपिन कुमार चौधरी" का अपना मौलिक सृजन है। प्रकाशित सामग्री के किसी भी अंश को किसी भी प्रयोजनार्थ लेने से पूर्व लेखक की अनुमति अनिवार्य होगी। सम्पर्क हेतु इस मेल आइडी का प्रयोग करें - bipinkrchoudhary1@gmail.com आप अपनी प्रतिक्रिया और सुझाव मेरे व्हाट्स-अप पर भी दे सकते हैं :- 7717702376