अज्ञानता मिटाने का करो मुझ पर एहसान
✍🏻 बिपिन कुमार चौधरी
छोटा सा मैं हूं जान,
गुरुवर दें मुझे इतना ज्ञान,
दुनिया हो अचंभित देख मेरा उड़ान,
जग में बढ़ा सकूं आपका सम्मान...
विद्या के मंदिर से सरस्वती हुई अंतर्ध्यान,
खिचड़ी अंडा में हिस्सेदारी के लिए आते कई मेहमान,
आपकी पीड़ा जानकर भी बनते सब अनजान,
परिस्थितियां दुष्कर लेकिन कौन करेगा हमारा कल्याण...
नैतिकता का पतन, शिक्षा का राजनीतिकरण,
अपमानित करते वे लोग आपको जिन्हें अल्पज्ञान,
इस गलती के लिए हम बच्चे मांगते आप से क्षमादान,
अपनी कृपा से गुरुवर कर दो हमारा कल्याण...
मजबूरीयों में मेरे मां-बाप हैं परेशान,
मेरा उज्जवल भविष्य ही उनका जहान,
इस धरती पर हो आप भगवान समान,
अज्ञानता मिटाने का करो मुझ पर अहसान...

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें