सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

व्यंग्य // बिजली बिल करेगा टैक्स चोरी का जासूसी

          मल्लूह काका विश्व का नम्बर वन अखबार "दैनिक जागरण" पढ़ रहे थे। सात अप्रैल 2017 का पुराना अखबार था, तभी गँगुआ बगल से गुजरा बोला "ए मल्लूह काका, क्या आप पुराना अखबार पढ़ रहे हैं। कल हम ही तो फेंक के गये थे।
मल्लूह काका ने डाँटते हुए बोला "धत्त बुरबक , अखबार पुराना है तो क्या हुआ, न्यूज़ देखता नही है कितना नया है!!!!"
लठैत भी वहीं खड़ा था "बोला का हुआ हो मल्लूह काका आठ महीना से जो हमलोग का ट्रांसफार्मर गाँव वाला खराब है, ऊ ठीक होने वाला है क्या ??? साला फेंकना और ओकर माय ढेर दिन से टी.बी. नही देख पाया है!!!! हम भी डी.डी.वन पर फिल्म और रंगोली देखते थे। सबका सत्यानाश हो गया है!!!!
गँगुआ ने लठैत को डांटा "भक्क बुरबक, हम्मर मोबाइल चार्ज के बगेर खराब हो गया और तुमको रंगोली और फिल्म सूझता है। अरे कितना शौक से मोबाइल लिये थे लेकिन जब से ट्रांसफार्मर खराब हुआ है बच्चा के खेलने वाला खिलौना बन कर रह गया है। शुरू में दो-चार दिन मुखिया जी के यहाँ जेनेटर पर चार्ज करने गये तो एक दिन मुखियाइन गुस्सा कर बोली कि का रे गँगुआ रोज़-रोज़ कौन तमाशा लगा के रख दिया है। जेनेटर में डीजल जलता है। मोबाइल चार्ज करना है तो रोज़ बीस रुपया देना होगा!!!
         हम्मर मेहरारू मुखियाइन से झगड़ा करने चल गयी, जा कर बोली का हो मुखियाइन तनको शर्म नही आता है जो अप्पन जेनेटर के डीजल का सब खर्चा मोबाइल चार्ज करे वाला से वसूलना चाहती हो!!!! तब जानता है लठैत, मुखियाइन क्या बोली??? बोली कि एतना दाम का जेनेटर पूरे गाँव का मोबाइल चार्ज करने के लिये मुखिया जी नही खरीदे हैं। जेनेटर चलता है तो खाली डीजल ही नही जलता है, उसका इंजन भी खीयाता है, उसका चार्ज के देगा???
क्या बातायें मल्लूह काका!!!! हमार मेहरारू को एतना गुस्सा आया कि घर आ कर मोबाइल हम्मर सामने में पटक दी। मेरा तो सब अरमान ही ख़त्म हो गया !!!!"
एतना सुनते ही सबके मुँह से अनायास ही ठहाका निकल पड़ा.....
😅😅😅😅😅😅😅😅😅😅😅😅😅😅😅😅

          मल्लूह काका ने सबको चुप करते हुए बोला "अरे ई एकदम नया न्यूज़ हम आज पढ़ रहे हैं। सरकार अब होल्डिंग टेक्स चोरी रोकने के लिये नगर विकास एवं आवास विभाग को निर्देश दिया है कि होल्डिंग टेक्स वसूलने में बिजली बिल को आधार बनाये। दरअसल नगर परिषद और नगर पंचायत क्षेत्र में व्यापारी लोग होल्डिंग टेक्स घरेलू दर से चुकाता है लेकिन बिजली बिल शहरी दर से....। अब इस कानून से जो भी व्यापरी आवासीय परिसर में दुकान चलायेगा, ऊ लोग का अब खैर नही है। इस कानून को लागू करने का आदेश मुख्यमंत्री नीतीश कुमार खुद ही दिये हैं......।
      नीतीश कुमार का नाम सुनते ही गँगुआ को गुस्सा आ गया, बोला "यही सुशासन बाबू पंद्रह अगस्त 2012 को गाँधी मैदान में बोले थे कि जब तक बिहार के प्रत्येक गाँव में बिजली नही पहुँच जायेगा, मैं बिहार की जनता से वोट नही माँगुगा। बिजली तो नही पहुँचा, वोट माँगे खातिर फुल में तीर मार कर लालटेन से दोस्ती कर लिये। जब लोग के शहर में भी शहर के तरह बिजली नही मिलेगा तो होल्डिंग-टेक्स और शहरी रेट से बिजली बिल का भुगतान करने के लिये सुशासन बाबू कौन मुँह से बोलते हैं।
      लठैत गँगुआ से बोला  , अब एक बात जानता है सरकार जो है बिजली नियम से दे या नही दे बिल सख्ती से  वसूलने के लिये प्राइवेट कम्पनी को लगा दिया है। सरकार का कहना है कि शहर में कम से कम अठारह घंटा और गाँव में बारह से चौदह घंटा बिजली देंगे। साथ ही कोई भी ट्रांसफार्मर अगर खराब होता है तो बहत्तर घंटा के अंदर ठीक करवायेंगे। अगर सरकार ऐसा करने में असफल हो जाती है तो बिजली बिल किस चीज़ का....। लेकिन तुम देखो  आठ महीना से ट्रांसफार्मर खराब है, उसके बारे में पूछने वाला कोई नही है लेकिन बिजली बिल हर महिने एकदम टाईम से फाइन जोड़ कर प्राइवेट कम्पनी वाला भेज देता है।

  तभी उधर से गाँव के स्कूल का हेड मास्टर शुशील बाबू गुजर रहे थे। उनलोगों की बात सुन कर बोले कि अरे का बातायें आपलोग को स्कूल में आठ गो  कंप्यूटर भेज दिया है और बिजली का ठिकाना ही नही है। सब कंप्यूटर में रखले-रखले जंग लग जायेगा तो सरकार हमसे स्पष्टीकरण मांगेगी। इधर गाँव का लड़का सब अलगे कंप्यूटर सीखने के लिये माथा खाये रहता है। अरे  शाम में उत्प्रेरण केंद्र का बच्चा जो लालटेन जला कर पढ़ता है उसका पैसा तो सरकार देती ही नही है और ई लोग जेनेटर जला कर कंप्यूटर चलाने बोलता है। हम करें तो क्या करें। साला मास्टर तो हर तरफ़ से जाता है.....!!!
बनारसी काका ने शुशील बाबू को समझाया "अरे आपका तो सरकारी समान है, हम जो एतना महँगा बिजली वाला मोटर और  पम्प सेट लाये हैं उसका का होगा सोच-सोच कर दिमाग खराब है। बिजली अगर समय से मिले तो देश के कितना किसान आत्महत्या नही करेगा।

तभी गँगुआ बोला "देखिये बिजली नही मिल पाने में सिर्फ सरकार का ही दोष नही है। अपने गाँव में ही जितना कन्जूमर है उससे ज्यादा तो चोरी से जलाने वाला है। अब लठैत को ही देखिये जब तक लाइन रहेगा इसका टी.बी. बल्ब और पंखा बंद होता ही नही है।"
लठैत ने बीच में  टोका कि "अरे स्विच खराब है...., तुमको कितना बार समझाये हैं!!!"
मल्लूह काका ने सबको डाँटते हुए बोला कि अपना-अपना गलती तो कोई मानोगे नही। बिजली आयेगा तो भर-मन बरबाद करोगे लेकिन नही आयेगा तो सरकार को दोष दोगे। अरे भाई सरकार बिजली पर बहुत पैसा सब्सिडी देती है। सरकार तुमसे बिजली का कीमत थोड़े लेती है, ऊ तो तुम्हारे घर के पास पोल और तार जो  लटक रहा है उसी का हर महिने बिल आता है। अब रहा बात ट्रांसफार्मर ठीक कराने का तो गाँव  का सब लोग दो-दो सो चंदा लगा कर मेरे पास जमा करो, देखो हम अपना पैरवी से काम कराते हैं कि नही.....!!!!

-  बिपिन कुमार चौधरी

(अगर आपको यह  लेख या व्यंग्य पसंद आया तो लेख के नीचे के साझा लिंक पर जा कर अपने facebook  और twitter पर ज़रूर share करें )

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कहानी // सफलता का रहस्य

खुद पर विश्वास  करने वाला हमेशा सफल होता है... बुलाकी एक बहुत मेहनती किसान था। कड़कतीधूप में उसने और उसके परिवार के अन्य सदस्यों ने रात दिन खेतों में काम कियाऔर परिणामस्वरू...

व्यंग्य // सबसे बढ़िया टियूशनिया मास्टर......!

      गाँव के चौपाल पर आज काफी गहमा-गहमी थी। लठैत सिंह गुस्सा से आग-बबूला था बोला "ए  बनारसी काका, ई देखिए तो कॉन्वेंट वाला प्रिन्सिपल साहब का केतना जुल्म है। कल मेरा बेटा फें...

रहस्योद्घाटन

             रहस्योद्घाटन ✍🏻 बिपिन कुमार चौधरी हम उन मासूमों को बचा नहीं सके,  डाक्टर बाबू उनके लिये दवाई ला नहीं सके,  माँ की ममता आँखो से सैलाब बन कर निकल गया,  दिखावटी मातम मनाने का अवसर हम गंवा नहीं सके .... अपने कष्टों को तोतली जुबां में वो  बता नहीं सके,  सियासत के मसीहा अपना हुनर दिखा नहीं सके,  लाशों के ढ़ेर को देख भी मूकदर्शक यह मुल्क हैं,  अपनी आक्रोश को भी हम जता नहीं सके... कुछ सीढ़ियों के अभाव में जिंदा जल गये,  कुछ दुस्कर्मीयों के हैवानियत के हत्थे चढ़ गये,  हिंदु-मुस्लिम गाय-गोबर से अभी हमें फुरसत नहीं,  कुछ दो सो बच्चे दवाइयों के अभाव में पंचतत्व में मिल गये वक्त का क़हर न्यौता देकर नहीं आता है,  सिस्टम के हाथों सिसक कर आमजनों के सांसो का डोर टूट जाता है,  जाँच कमिटी का गठन कर सियासत मलाई खाता है,  चुनाव आने पर रहस्यों का राज हमें बताता है... मंदिर मस्जि़द गुरूद्वारे से उन्हें फुरसत नहीं है,  हमारे वोटों की भी उन्हें अभी जरूरत नहीं है,  ...

२०. मोबाइल जिंदगी @

मोबाइल जिंदगी ✍🏻 बिपिन कुमार चौधरी कबाड़ी में पड़ा मोबाइल, इंसानी फ़ितरत का हुअा शिकार, कभी जिंदगी में सबसे ख़ास था, अहंकार टूटा जब हुअा बेकार  ... चिपक कर जिसने संग घंटो बिताया, दोस्तों संग अपनी प्रेमिका को पटाया, जिसकी बदौलत सोशल मीडिया में सुर्खियां पाया, अचानक हीं उसे कबाड़ी को थमाया ... धरती पर यह जो मानव है, स्वार्थवश पल में बनता दानव है, मानवीय स्नेह कृपा का जिसे होता अहंकार, कष्टदायक होती यह जिंदगी नरक बनता संसार... कबाड़ी वाला भी बिल्कुल हतप्रभ था, अपनी दुर्गति का मोबाइल को भी कहाँ ख़बर था, नशा जब तलक उसका टूटा था, सिम और चिप से उसका साथ छूटा था ... सिम खुशनुमा हालात है, चिप संजोने लायक यादाश्त है, मानव की इतनी हीं अहमियत है, फ़िर सबकुछ सुपुर्दे ख़ाक है... सूर्य चन्द्रमा इस सृष्टि में गवाह हैं, मानवीय स्वार्थ कृत अनंत गुनाह हैं, गुनहगारों की भी पूजा होती है, यह सिर्फ वक्त और हालात की बात है ...

कविता // वक्त

✍🏻✍🏻 ऐ वक्त थोड़ा वक्त दे मुझे बहुत कुछ भुलाना है मुझे रूठना भी भूल गया हूं, रूठे को मनाना भी भूल गया हूँ, कागज के नाव पर सवारी करके दिल को बहलाना है मुझे जिंदगी बहुत कुछ दिया है तूने, थोड़ा हिम्मत मुझे और दे, कुछ और जिंदगी को सजाना है मुझे अभी बहुत कुछ भुलाना है मुझे  . . . - बिपिन कुमार चौधरी

व्यंग्य // मैं अन्नदाता हूँ . . .!

जेठ के दोपहर का समय था। गर्मी अपने परवान पर थी। सूर्य भगवान मानो अपनी क्रोधाग्नी से धरती को भस्म करने के मूड में थे। सड़क पर बिल्कुल सन्नाटा पसरा था। अधिकांश सरकारी और प्राइवेट स्कूल में छुट्टी हो चुकी थी, इसी कारण गाँव और शहर के बच्चे गर्मी छुट्टी का आनंद लेने में मशगूल थे। कई सरकारी बाबुओं ने स्पेशल अर्जी लगा कर जेनेटर का व्यवस्था करवा लिया था। प्राइवेट कार्यालयों में तो बहुत जगह एयर-कंडीशन ऑफिस का मजा उठाने वाले लोग इस जानलेवा गर्मी से बेखबर थे। असली शामत तो भाई किसान-मजदूरों की थी।             गँगुआ इस भयानक गर्मी में भी अपने सिपाही हिरवा के साथ खेत पर डटा था। हिरवा नाटे कद और साँवला रंग-रूप का एक कमजोर दिमाग वाला मेहनती इंसान था। हिरवा भोजपुरी गाने का बड़ा प्रेमी था, और जब कठिन मेहनत से शरीर टूटने लगता तो अपनी गायकी से अपना और अपने मालिक गँगुआ का मनोरंजन करने लगता था। हिरवा की जरूरतें बहुत कम थी। मोटा-सोंटा खाना खा कर भी खुश रहता था।दो टाईम खाना और दो जोड़ी कपड़ा के अलावे उसे कोई खास चीज की ज़रूरत महसूस नही होती थी।हाँ, एक बार...

व्यंग्य // ऐसे तो भगवान और अल्लाह बेघर हो जायेंगे....!!

ब्रह्म-बाबा थान गाँव का एक मात्र ऐसा जगह था, जहाँ पूरे गाँव के बच्चे लोग बिना किसी भेदभाव के खेला करते थे। दरअसल ब्रह्म-बाबा थान के एक ओर बाभन टोली थी, जहाँ ब्राह्मणों की संख्या भले अधिक हो लेकिन सभी जाति के लोग वहाँ प्रेम-भाव से रहते थे। कुछ ही दूरी पर मुशहरी-टोला था जहाँ अधिकतर हरिजन और दलित-समुदाय के लोग के लोग निवास करते थे। ब्रह्म-बाबा थान के दूसरी ओर हाजी टोला था। यह एक बंगलादेशी मुसलमान बहुल गाँव था। ब्रह्म-बाबा थान दरअसल एक पीपल के पेड़ के नीचे का चबूतरा था जहाँ बाभन टोली के महिला और पुरुष अक्सर किसी शुभ कार्य से पहले पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लेने आते थे। ब्रह्म-बाबा थान से बस कुछ ही दूरी पर हाजी साहब का मजार था जहाँ हिन्दु-मुस्लिम दोनों ही सिर नवाते थे। यह कुल दो बीघा का परती जमीन ना सिर्फ हिन्दु-मुस्लिम बच्चों के खेलने और व्यायाम का स्थान था बल्कि हिन्दु-मुस्लिम के साझा पूजा-स्थली और गंगा-यमुनी संस्कॄति और गाँव के लोगों के आपसी भाईचारे का केन्द्र था। दरअसल यह जमीन बाभन-टोली के बनारसी काका का था, जो कुछ वर्षों पहले गंगा-धार  में चला गया था। गंगा-धार से बाहर निकलने पर सभी ने ...

१२८. अज्ञानता मिटाने का करो मुझ पर एहसान @

अज्ञानता मिटाने का करो मुझ पर एहसान ✍🏻 बिपिन कुमार चौधरी छोटा सा मैं हूं जान, गुरुवर दें मुझे इतना ज्ञान, दुनिया हो अचंभित देख मेरा उड़ान, जग में बढ़ा सकूं आपका सम्मान... विद्या के मंदिर से सरस्वती हुई अंतर्ध्यान, खिचड़ी अंडा में हिस्सेदारी के लिए आते कई मेहमान, आपकी पीड़ा जानकर भी बनते सब अनजान, परिस्थितियां दुष्कर लेकिन कौन करेगा हमारा कल्याण... नैतिकता का पतन, शिक्षा का राजनीतिकरण, अपमानित करते वे लोग आपको जिन्हें अल्पज्ञान, इस गलती के लिए हम बच्चे मांगते आप से क्षमादान, अपनी कृपा से गुरुवर कर दो हमारा कल्याण... मजबूरीयों में मेरे मां-बाप हैं परेशान, मेरा उज्जवल भविष्य ही उनका जहान, इस धरती पर हो आप भगवान समान, अज्ञानता मिटाने का करो मुझ पर अहसान...

व्यंग्य // जनता ने हड़काया तो ई.वी.एम. खराब है......😎😎😎

       गाँव के  चौपाल पर आज एक बहुत महत्वपूर्ण गरमागर्म बहस  छिड़ चुका था।  गंगुआ बड़े गुस्से में तमतमाते हुए बोला "देखो भाई ईमानदार होने  का ढोल पीटना बहुत आसान है, लेकिन सचमुच में ईमानदार होना बहुत मुश्किल है। सबसे बड़ी बात एक बेईमान आदमी के नज़र में कोई ईमानदार हो ही नही सकता है और इससे भी बड़ी बात यह है  कि दुनियाँ में अधिकांश लोग इसलिए ईमानदार बनें बैठे हैं क्योंकि उसको बईमानी का अब तक मौका ही नही मिला है।"       लठैत को भी गुस्सा आ गया, बोला "ज्यादा ज्ञान मत झाड़ो और सबसे पहले तुम्हीं बताओ कि तुम और तुम्हारा नेता लोग किस कोटि में है!!!!" गंगुआ ने लठैत को समझाया कि देखो भाई हम जानते हैं कि तुम घर से भौजाई से लड़ कर आया है और गुस्सा झुठो हम पर उतार रहा है!!!! अरे ओतने खून में ताव है तो तनी जाके मुखियाजी से लड़ो कि तुम्हारा इन्द्रा-आवास अब तक काहे नही बना है....। ऊ तो तुमसे पार लगेगा नही, बस चौपाल पर बैठ कर चार गो नेता को गरिया के अपने को बड़का शेर समझते हो!!!"       लठैत की दुखती रग पर चो...

बात बे बात व्यंग्य

*व्यंग्य संग्रह : बात बे बात* *संक्षिप्त परिचय* *बिपिन कुमार चौधरी* माता :   श्रीमती इंदु देवी पिता :   जय प्रकाश चौधरी पत्नी  :  ममता कुमारी (शिक्षिका) जन्मदिवस    :  10 दिसंबर 1984 जन्म स्थान :  बिहार (कटिहार) शिक्षा :  स्नातकोत्तर (हिन्दी) नालंदा ओपेन युनिवर्सिटी पटना (बिहार) सम्प्रति   : मध्य विद्यालय रौनिया, कटिहार (बिहार) में  शिक्षण कार्य एवं साहित्य सृजन ब्लॉग और Bipin writer के नाम से यूट्यूब चैनल का संचालन वर्तमान निवास  :  बिपिन कुमार चौधरी, ग्राम - बलुआ, पोस्ट - सिक्कट, वाया - सेमापुर, प्रखंड - बरारी, जिला - कटिहार, बिहार पिन कोड - 854115 मोबाइल नम्बर - 7717702376 eMail - bipinkrchoudhary1@gmail.com ✍🏻 दैनिक जागरण, हिंदुस्तान, राष्ट्रीय सहारा में करियर, युवा एवं आर्ट एंड कल्चर से संबंधी फीचर लेखन, ✍🏻 मुंबई से प्रकाशित साहित्यनामा पत्रिका और दिल्ली से प्रकाशित निभा पत्रिका में कई कविताएं प्रकाशित ✍🏻पटना से प्रकाशित दैनिक जागरण के "बात बे बात" कॉलम में बीस से ज्यादा व्यंग्य प्रकाशित ✍🏻 सभी प्रम...