सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

व्यंग्य // अपना काम बनता भाड़ में जाये जनता : वरिष्ठ शिक्षक नेता

जेठ की दोपहर में मल्लूह काका मुखिया जी के साथ बैठ कर देश दुनियाँ की गप्प हाँक रहे थे कि तभी किशन ने चौपाल पर बैठे मल्लूह काका को टोका "ए काका, सुने मास्टर लोग हड़ताल तोड़ दिया है और  अब मेट्रिक का कॉपी मूल्यांकन भी शुरू हो गया है।"
मुखिया जी ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया "अरे किशन, ई  हड़ताल वगेरह कुछ नही था, ई सब तो नया मास्टर को फुसलाने के लिये पूरनका  मास्टर सबका मकर्जाल था"
किशन हैरत से "हम कुछ समझे नही मुखियाजी"
मुखिया जी ने समझाना शुरू किया "देख किशन कल तुम्हारा बेटा गोलूवा जब खेलते खेलते गिर गया और रोने लगा  तब तुम्हारा बाबू पोता को चुपाने के लिये क्या किया था????
किशन मुखिया जी के सवाल का कुछ मतलब नही समझा, फिर भी बोला "अरे मुखिया जी आप भी एतना घुमा-फिरा कर बात करते हैं,  अरे चिन्ति काकी दरवाजा पर केला का छिलका फेक दी थी। गोलूवा भी वही दरवाजा पर खेल रहा था और केला का छिलका पर जैसे लात पड़ा गिर गया। तब बाबू जी  गोलूवा को गोद में उठा लिये और उसको  चुपाने के लिये जमीन में दो-तीन लात जोर से मार दिये, गोलूवा को लगा नीचे जमीन पर गिरने से  उसको जो चोट लगा है, दादा जी तीन चार लात मार कर जमीन को सजा दे दिये हैं और गोलूवा खुश हो कर खूब हँसने लगा।"
तब मुखिया जी ने समझाया "मूल्यांकन बहिष्कार में भी कुछ वैसा ही हुआ है, इनलोगों का वरिष्ठ नेता लोग, हाईस्कूल के  नया मास्टर लोग को गोलूवा के तरह जमीन पर लात मार कर खुश कर दिये हैं, और मूल्यांकन बहिष्कार समाप्त हो गया है।"

मल्लूह काका को भी मुखिया जी का बात कुछ समझ में नही आया। बोले ए मुखिया जी पहेली मत बूझाइये, और थोड़ा क्लियर बात बोलिये।
मुखिया जी ने ठहाका लगाते हुए बोला "एक बात बताईये कि अगर अभी पाँच साल का  गोलूवा अप्पन बड़ भाई-बहन के साथ खेलने का जिद्द करेगा तो ऊ लोग क्या करेगा"
मल्लूह काका "धू मरदे, छोटा बच्चा को कहीं बड़ा बच्चा अपने साथ थोड़े खिलायेगा"
मुखिया जी ने फिर सवाल दागा "अगर किशन और उसकी पत्नी काम में बिजी हो और बोल दे कि गोलूवा को थोड़ा देर ओझड़ा कर रखो तब बड़ा बच्चा लोग क्या करेगा????"
मल्लूह काका झल्लाते हुए जवाब दिया "अरे मुखियाजी, माय-बाप के डर से दूध-भात बना कर गोलूवा को खेला लेगा या क्रिकेट के एक्सट्रा खिलाड़ी बना कर ग्राउंड के बाहर जब गेंद जायेगा तो उसको गेंद वापस लाने के लिये दौड़ा देगा।"
मुखिया जी ने एक बार फिर से ठहाका लगाया, बोले "हाईस्कूल का नया मास्टर लोग भी वही दूध-भात और क्रिकेट के एक्सट्रा खिलाड़ी के तरह मैदान में फुदक रहा था और ई लोग सपना देख रहा था कि परी रानी आयेगी  और "समान काम का समान वेतन" वाला मिठाई इसको ला कर दे देगी जबकि ई लोग को तो पूरनका मास्टर के वरिष्ठ नेता लोग द्वारा, सरकार के कहने पर एक्सट्रा खिलाड़ी के तरह खेलाया जा  रहा था, और ई लोग इस भ्रम में था कि मूल्यांकन बहिष्कार के खेल का मैन खिलाड़ी यही लोग हैं।"
किशन को मुखिया जी का बात पर  बिल्कुल भी विश्वास नही हुआ बोला "ए मुखिया जी, गोलूवा और परी रानी का कहानी सुना कर आप हमको सही बात नही बताना चाहते हैं तो नही बताईये लेकिन हाईस्कूल का एम॰ए और बी.ए. पास मास्टर लोग एतना बेवकूफ नही है, जो बिना मतलब का हड़ताल तोड़ देगा।"
मुखिया जी को किशन की बात बिल्कुल भी नही जंची, गुस्सा कर बोले "ढेर होशियार आदमी जो है ना दस  जगह महकता है, अरे विश्वास नही हो रहा है तो पूछो हाईस्कूल के किसी नियोजित मास्टर से कि इनका वरिष्ठ नेता लोग , सरकार से इनको क्या दिलवा दिये जो ई लोग मूल्यांकन बहिष्कार वापस ले लिये?????"

  तभी  चौपाल के बगल से चंदन बाबू  गुजरे तो सभी  लोगों ने उन्हें काफी आवाज दी लेकिन आज वो सबको सुन कर भी अनसुना करते हुए तेजी से अपने ससुराल वाला मोटर साईकिल दौड़ा कर निकल गये। चंदन बाबू नया-नया हाई स्कूल का मास्टर बने हैं लेकिन उनकी माली हालत बहुत खराब है। कम्पीटीशन वाला परीक्षा पास करके स्कूल  जाय्न किये हैं लेकिन वेतन प्राइमरी स्कूल के नियमित मास्टर से भी कम मिलने के कारण हीन भावना के शिकार हैं। अबकी चंदन बाबू और इनके जैसे हजारों शिक्षक एक  वरिष्ठ नेता  के नेतृत्व में आर-पार की लड़ाई लड़ रहे थे।  सरकार द्वारा वेतन रोके जाने के बावजूद अपने चंदन बाबू अपने  तमाम साथियों के साथ अपने हक की लड़ाई "समान काम का समान वेतन" हासिल  करने के लिये मूल्यांकन केंद्र के बाहर धरने पर डटे थे, लेकिन वरिष्ठ नेता जो इनलोगों के सर्वमान्य नेता थे और इनलोगों के वाजिब हक की लड़ाई के लिये सड़क से कोर्ट तक लड़ाई का नेतृत्व कर रहे थे ने ऐसा रंग बदला कि बेचारी गिरगिट भी शर्म से पानी पानी हो गई।

आज इनका और इनके साथियों का मूल्यांकन बहिष्कार वाला हड़ताल तो ख़त्म हो गया लेकिन इनकी पत्नी ने  सुबह-सुबह घर में खाना हड़ताल कर दिया। बार-बार चंदन बाबू से एक ही सवाल पूछ रही थी कि अगर कोर्ट के निर्णय का ही इंतिजार करना था तो एक माह से आपलोग सड़क पर नौटंकी क्यों कर रहे थे???
चंदन बाबू एक ही जवाब दे पा रहे थे कि प्रदेश अध्यक्ष ने हड़ताल तोड़ने को कहा है।
उनकी श्रीमती को उनका ये जवाब ठीक वैसा ही लग रहा था जैसे कोई भैंस के आगे बीन बजा कर उसे नचाना चाह रहा हो जबकि भैंस को कई दिनों से नाद में भोजन नसीब नही हुआ हो।
दरअसल चंदन बाबू बीन बजाने के आलावे कुछ कर भी नही सकते थे क्योंकि जिन लोगों को  चंदन बाबू और उनके तमाम साथी उस्ताद मान कर,उनके एक इशारे पर  अपना सर्वस्व न्योछावर करने को तैयार थे, वो लोग तो ठग तांत्रिक निकला और मूल्यांकन बहिष्कार का ड्रामा उनलोगों ने ठीक उसी सेंस में किया था जिस प्रकार चुनाव के समय भीड़ जमा करने के लिये नेताजी लोग कभी-कभी नौटंकी नाच का आयोजन कर लिया करते हैं। अब इनके वरिष्ठ नेता को जिस नागमणि की तलाश थी वो उन्हें हासिल हो चुका है, हालांकि चंदन बाबू और उनके साथी भी अब बड़े हो चुके हैं और उन्हें ये भी मालूम हो चुका है कि कोई परी रानी "समान काम का समान वेतन" वाला मिठाई ले कर नही आने वाला है, लेकिन घर-परिवार से लेकर सड़क चौराहे पर एक ही बात सब पूछ रहा है कि मूल्यांकन बहिष्कार से मिला क्या ?????

दरअसल हमारे गाँव-समाज में अक्सर देखा जाता है कि कुछ गरीब तबके के लोग अपने भाई से झगड़ा होने पर अपने ऊँची पहुँच और बड़े रसूख वाले दोस्तों का हवाला दे कर घर-परिवार में रौब झाड़ने का प्रयास करते हैं, और तब बिल्ली मौसी बराबर हिस्सों में रोटी बाँटने के नाम पर पुरा रोटी ही खा जाती है, जैसा कि वरिष्ठ नेता  खा गये हैं। अब देखना है कि नियोजित भाई अपने अन्य नियोजित भाई से कैसे-कैसे लड़ कर एक दूसरे का सत्यानाश करते हैं......

-  बिपिन कुमार चौधरी

(अगर आपको यह  लेख या व्यंग्य पसंद आया तो लेख के नीचे के साझा लिंक पर जा कर अपने facebook  और twitter पर ज़रूर share करें )

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कहानी // सफलता का रहस्य

खुद पर विश्वास  करने वाला हमेशा सफल होता है... बुलाकी एक बहुत मेहनती किसान था। कड़कतीधूप में उसने और उसके परिवार के अन्य सदस्यों ने रात दिन खेतों में काम कियाऔर परिणामस्वरू...

व्यंग्य // सबसे बढ़िया टियूशनिया मास्टर......!

      गाँव के चौपाल पर आज काफी गहमा-गहमी थी। लठैत सिंह गुस्सा से आग-बबूला था बोला "ए  बनारसी काका, ई देखिए तो कॉन्वेंट वाला प्रिन्सिपल साहब का केतना जुल्म है। कल मेरा बेटा फें...

रहस्योद्घाटन

             रहस्योद्घाटन ✍🏻 बिपिन कुमार चौधरी हम उन मासूमों को बचा नहीं सके,  डाक्टर बाबू उनके लिये दवाई ला नहीं सके,  माँ की ममता आँखो से सैलाब बन कर निकल गया,  दिखावटी मातम मनाने का अवसर हम गंवा नहीं सके .... अपने कष्टों को तोतली जुबां में वो  बता नहीं सके,  सियासत के मसीहा अपना हुनर दिखा नहीं सके,  लाशों के ढ़ेर को देख भी मूकदर्शक यह मुल्क हैं,  अपनी आक्रोश को भी हम जता नहीं सके... कुछ सीढ़ियों के अभाव में जिंदा जल गये,  कुछ दुस्कर्मीयों के हैवानियत के हत्थे चढ़ गये,  हिंदु-मुस्लिम गाय-गोबर से अभी हमें फुरसत नहीं,  कुछ दो सो बच्चे दवाइयों के अभाव में पंचतत्व में मिल गये वक्त का क़हर न्यौता देकर नहीं आता है,  सिस्टम के हाथों सिसक कर आमजनों के सांसो का डोर टूट जाता है,  जाँच कमिटी का गठन कर सियासत मलाई खाता है,  चुनाव आने पर रहस्यों का राज हमें बताता है... मंदिर मस्जि़द गुरूद्वारे से उन्हें फुरसत नहीं है,  हमारे वोटों की भी उन्हें अभी जरूरत नहीं है,  ...

२०. मोबाइल जिंदगी @

मोबाइल जिंदगी ✍🏻 बिपिन कुमार चौधरी कबाड़ी में पड़ा मोबाइल, इंसानी फ़ितरत का हुअा शिकार, कभी जिंदगी में सबसे ख़ास था, अहंकार टूटा जब हुअा बेकार  ... चिपक कर जिसने संग घंटो बिताया, दोस्तों संग अपनी प्रेमिका को पटाया, जिसकी बदौलत सोशल मीडिया में सुर्खियां पाया, अचानक हीं उसे कबाड़ी को थमाया ... धरती पर यह जो मानव है, स्वार्थवश पल में बनता दानव है, मानवीय स्नेह कृपा का जिसे होता अहंकार, कष्टदायक होती यह जिंदगी नरक बनता संसार... कबाड़ी वाला भी बिल्कुल हतप्रभ था, अपनी दुर्गति का मोबाइल को भी कहाँ ख़बर था, नशा जब तलक उसका टूटा था, सिम और चिप से उसका साथ छूटा था ... सिम खुशनुमा हालात है, चिप संजोने लायक यादाश्त है, मानव की इतनी हीं अहमियत है, फ़िर सबकुछ सुपुर्दे ख़ाक है... सूर्य चन्द्रमा इस सृष्टि में गवाह हैं, मानवीय स्वार्थ कृत अनंत गुनाह हैं, गुनहगारों की भी पूजा होती है, यह सिर्फ वक्त और हालात की बात है ...

कविता // वक्त

✍🏻✍🏻 ऐ वक्त थोड़ा वक्त दे मुझे बहुत कुछ भुलाना है मुझे रूठना भी भूल गया हूं, रूठे को मनाना भी भूल गया हूँ, कागज के नाव पर सवारी करके दिल को बहलाना है मुझे जिंदगी बहुत कुछ दिया है तूने, थोड़ा हिम्मत मुझे और दे, कुछ और जिंदगी को सजाना है मुझे अभी बहुत कुछ भुलाना है मुझे  . . . - बिपिन कुमार चौधरी

व्यंग्य // मैं अन्नदाता हूँ . . .!

जेठ के दोपहर का समय था। गर्मी अपने परवान पर थी। सूर्य भगवान मानो अपनी क्रोधाग्नी से धरती को भस्म करने के मूड में थे। सड़क पर बिल्कुल सन्नाटा पसरा था। अधिकांश सरकारी और प्राइवेट स्कूल में छुट्टी हो चुकी थी, इसी कारण गाँव और शहर के बच्चे गर्मी छुट्टी का आनंद लेने में मशगूल थे। कई सरकारी बाबुओं ने स्पेशल अर्जी लगा कर जेनेटर का व्यवस्था करवा लिया था। प्राइवेट कार्यालयों में तो बहुत जगह एयर-कंडीशन ऑफिस का मजा उठाने वाले लोग इस जानलेवा गर्मी से बेखबर थे। असली शामत तो भाई किसान-मजदूरों की थी।             गँगुआ इस भयानक गर्मी में भी अपने सिपाही हिरवा के साथ खेत पर डटा था। हिरवा नाटे कद और साँवला रंग-रूप का एक कमजोर दिमाग वाला मेहनती इंसान था। हिरवा भोजपुरी गाने का बड़ा प्रेमी था, और जब कठिन मेहनत से शरीर टूटने लगता तो अपनी गायकी से अपना और अपने मालिक गँगुआ का मनोरंजन करने लगता था। हिरवा की जरूरतें बहुत कम थी। मोटा-सोंटा खाना खा कर भी खुश रहता था।दो टाईम खाना और दो जोड़ी कपड़ा के अलावे उसे कोई खास चीज की ज़रूरत महसूस नही होती थी।हाँ, एक बार...

व्यंग्य // ऐसे तो भगवान और अल्लाह बेघर हो जायेंगे....!!

ब्रह्म-बाबा थान गाँव का एक मात्र ऐसा जगह था, जहाँ पूरे गाँव के बच्चे लोग बिना किसी भेदभाव के खेला करते थे। दरअसल ब्रह्म-बाबा थान के एक ओर बाभन टोली थी, जहाँ ब्राह्मणों की संख्या भले अधिक हो लेकिन सभी जाति के लोग वहाँ प्रेम-भाव से रहते थे। कुछ ही दूरी पर मुशहरी-टोला था जहाँ अधिकतर हरिजन और दलित-समुदाय के लोग के लोग निवास करते थे। ब्रह्म-बाबा थान के दूसरी ओर हाजी टोला था। यह एक बंगलादेशी मुसलमान बहुल गाँव था। ब्रह्म-बाबा थान दरअसल एक पीपल के पेड़ के नीचे का चबूतरा था जहाँ बाभन टोली के महिला और पुरुष अक्सर किसी शुभ कार्य से पहले पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लेने आते थे। ब्रह्म-बाबा थान से बस कुछ ही दूरी पर हाजी साहब का मजार था जहाँ हिन्दु-मुस्लिम दोनों ही सिर नवाते थे। यह कुल दो बीघा का परती जमीन ना सिर्फ हिन्दु-मुस्लिम बच्चों के खेलने और व्यायाम का स्थान था बल्कि हिन्दु-मुस्लिम के साझा पूजा-स्थली और गंगा-यमुनी संस्कॄति और गाँव के लोगों के आपसी भाईचारे का केन्द्र था। दरअसल यह जमीन बाभन-टोली के बनारसी काका का था, जो कुछ वर्षों पहले गंगा-धार  में चला गया था। गंगा-धार से बाहर निकलने पर सभी ने ...

१२८. अज्ञानता मिटाने का करो मुझ पर एहसान @

अज्ञानता मिटाने का करो मुझ पर एहसान ✍🏻 बिपिन कुमार चौधरी छोटा सा मैं हूं जान, गुरुवर दें मुझे इतना ज्ञान, दुनिया हो अचंभित देख मेरा उड़ान, जग में बढ़ा सकूं आपका सम्मान... विद्या के मंदिर से सरस्वती हुई अंतर्ध्यान, खिचड़ी अंडा में हिस्सेदारी के लिए आते कई मेहमान, आपकी पीड़ा जानकर भी बनते सब अनजान, परिस्थितियां दुष्कर लेकिन कौन करेगा हमारा कल्याण... नैतिकता का पतन, शिक्षा का राजनीतिकरण, अपमानित करते वे लोग आपको जिन्हें अल्पज्ञान, इस गलती के लिए हम बच्चे मांगते आप से क्षमादान, अपनी कृपा से गुरुवर कर दो हमारा कल्याण... मजबूरीयों में मेरे मां-बाप हैं परेशान, मेरा उज्जवल भविष्य ही उनका जहान, इस धरती पर हो आप भगवान समान, अज्ञानता मिटाने का करो मुझ पर अहसान...

व्यंग्य // जनता ने हड़काया तो ई.वी.एम. खराब है......😎😎😎

       गाँव के  चौपाल पर आज एक बहुत महत्वपूर्ण गरमागर्म बहस  छिड़ चुका था।  गंगुआ बड़े गुस्से में तमतमाते हुए बोला "देखो भाई ईमानदार होने  का ढोल पीटना बहुत आसान है, लेकिन सचमुच में ईमानदार होना बहुत मुश्किल है। सबसे बड़ी बात एक बेईमान आदमी के नज़र में कोई ईमानदार हो ही नही सकता है और इससे भी बड़ी बात यह है  कि दुनियाँ में अधिकांश लोग इसलिए ईमानदार बनें बैठे हैं क्योंकि उसको बईमानी का अब तक मौका ही नही मिला है।"       लठैत को भी गुस्सा आ गया, बोला "ज्यादा ज्ञान मत झाड़ो और सबसे पहले तुम्हीं बताओ कि तुम और तुम्हारा नेता लोग किस कोटि में है!!!!" गंगुआ ने लठैत को समझाया कि देखो भाई हम जानते हैं कि तुम घर से भौजाई से लड़ कर आया है और गुस्सा झुठो हम पर उतार रहा है!!!! अरे ओतने खून में ताव है तो तनी जाके मुखियाजी से लड़ो कि तुम्हारा इन्द्रा-आवास अब तक काहे नही बना है....। ऊ तो तुमसे पार लगेगा नही, बस चौपाल पर बैठ कर चार गो नेता को गरिया के अपने को बड़का शेर समझते हो!!!"       लठैत की दुखती रग पर चो...

बात बे बात व्यंग्य

*व्यंग्य संग्रह : बात बे बात* *संक्षिप्त परिचय* *बिपिन कुमार चौधरी* माता :   श्रीमती इंदु देवी पिता :   जय प्रकाश चौधरी पत्नी  :  ममता कुमारी (शिक्षिका) जन्मदिवस    :  10 दिसंबर 1984 जन्म स्थान :  बिहार (कटिहार) शिक्षा :  स्नातकोत्तर (हिन्दी) नालंदा ओपेन युनिवर्सिटी पटना (बिहार) सम्प्रति   : मध्य विद्यालय रौनिया, कटिहार (बिहार) में  शिक्षण कार्य एवं साहित्य सृजन ब्लॉग और Bipin writer के नाम से यूट्यूब चैनल का संचालन वर्तमान निवास  :  बिपिन कुमार चौधरी, ग्राम - बलुआ, पोस्ट - सिक्कट, वाया - सेमापुर, प्रखंड - बरारी, जिला - कटिहार, बिहार पिन कोड - 854115 मोबाइल नम्बर - 7717702376 eMail - bipinkrchoudhary1@gmail.com ✍🏻 दैनिक जागरण, हिंदुस्तान, राष्ट्रीय सहारा में करियर, युवा एवं आर्ट एंड कल्चर से संबंधी फीचर लेखन, ✍🏻 मुंबई से प्रकाशित साहित्यनामा पत्रिका और दिल्ली से प्रकाशित निभा पत्रिका में कई कविताएं प्रकाशित ✍🏻पटना से प्रकाशित दैनिक जागरण के "बात बे बात" कॉलम में बीस से ज्यादा व्यंग्य प्रकाशित ✍🏻 सभी प्रम...