सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

व्यंग्य // सरकारी स्कूल के लिये सही नीति बना कर हमलोगों को अपने बाल-बच्चे का भविष्य खराब नही करना है....????

बनारसी काका किशन के साईकिल दुकान पर अपने साईकिल का पंचर  बनवा रहे थे। जेठ की दोपहर में साईकिल का टायर अगर पुराना हो तो पंचर होना आम बात है। किशन का दुकान ऐसे समय में लोगों के बहुत काम आता था। गाँव में लगभग पाँच किलोमीटर के दायरे में कोई दूसरा दुकान नही होने के कारण किशन पंचर  बनाने का लगभग दोगुना कीमत वसूलता था। लोगों के मजबूरी का फायदा उठाने के बावजूद शायद ही कोई किशन से बहस करता हो क्योंकि सुदूर देहात में पड़ने वाले उस गाँव में समय पर पंचर  बनाने वाला मिस्त्री मिल जाना ही बहुत बड़ी बात थी, पंचर  बनाने के कीमत से किसी को कोई खास एतराज नही था। तभी गाँव के प्राथमिक विद्द्यालय के प्रधानाध्यापक निखिल बाबू अपने एक सहायक शिक्षक के साथ अपनी दहेज वाली पुरानी मोटर-साईकिल को सरपट  दौड़ाते हुए वहाँ से गुजर रहे थे। बनारसी काका ने निखिल बाबू को देखते ही आवाज लगाई, ए मास्टर साहब रुकिये थोड़ा आराम कर लीजिये।
निखिल बाबू ने जोर से ब्रेक लगा कर गाड़ी रोक दी।
निखिल बाबू के रुकते ही बनारसी बाबू बोले "क्या हो मास्टर साहब, ससुराल के गाड़ी का असली मजा तो आप ही उठा रहे हैं!!!
किशन ने भी तंज़ कसा "अरे काका कभी मास्टर साहब मोटर-साईकिल को आराम नही देते हैं।"
निखिल बाबू का पारा बिल्कुल चढ़ गया। बोले अरे किशन तुमको मेरे मोटर-साईकिल का परेशानी बुझाता है और मेरा परेशानी किसी को दिखाई ही नही पड़ता है।"
किशन मुस्कुराते हुए "क्या सर कितना बढ़िया तो स्कूल में कुर्सी तोड़ते हैं!!!!!!"
मास्टर साहब दुखी हो कर बोले "अभी छात्रवृति वाला रिपोर्ट जमा करने जा रहे हैं, फिर बच्चा लोगों का अंक-पत्रक बनाना है, इसी बीच आधार कार्ड बनवाने के लिये केंप भी लगेगा, mdm रिपोर्ट भी परसों तक सी.आर.सी. में जमा करना है। बाल पंजी का काम अधूरा है। उसको भी इसी माह फाइनल करना है।अब एगो नया टेंशन कपार पर अलगे सरकार पटक दिया है।"
किशन हैरानी से एतना टेंशन के बाद फिर नया टेंशन ????
निखिल बाबू सिर खुजलाते हुए "अरे किशन थोड़ा देखो तो मेरा मोटर-साईकिल इतना धुआँ काहे दे रहा है????"
किशन झल्लाते हुए "क्या सर????अरे भाई, हम साईकिल का मिस्त्री हैं, मोटर-साईकिल का नही!!! मेरे पास न  तो औजार है, और नही मोटर-साईकिल के  बारे में कोई जानकारी है??? आप भी रह-रह कर मजाक करने लगते हैं!!"
अभी किशन ने अपनी बात ख़त्म भी नही की थी कि निखिल बाबू बोल पड़े "अच्छा धुआँ छोड़ दो, थोड़ा गाड़ी का ब्रेक ही ठीक कर दो"
किशन "अरे मास्टर साहब हम मोटर-साईकिल का मिस्त्री नही हैं!!!!!"
निखिल बाबू किशन की बात को अनसुना करते हुए "अरे मरदे, कम से कम मोटर-साईकिल का  चैन ही टाइट कर दो"
किशन अब माथा पीटने लगा!!!!!
लेकिन किशन बाबू कहाँ रुकने वाले थे "बोले छोड़ो बनारसी बाबू के साईकिल का पंचर  बना कर, मेरे मोटर-साईकिल का भी पंचर  बना देना!!!!"

अब बनारसी काका गुस्से से झुंझलाते हुए "आप निखिल बाबू पगला गये हैं क्या ??? जब किशन बोल रहा है कि उसके पास औजार नही है तब आप काहे उसको परेशान कर रहे हैं!!!"
तभी निखिल बाबू ने डिक्की खोल कर औजार का किट निकालते हुए कहा  "बनारसी बाबू अब आप किशन को बोलिये जल्दी से मेरा मोटर-साईकिल ठीक कर देगा!!!!"
बनारसी बाबू भी माथा ठोक लिये बोले "अरे भाई आपका दिमाग काम नही करता है क्या??इसको मोटर-साईकिल के बारे में जब जानकारी नही है तो आप अपना मोटर-साइकिल का काहे सत्यानाश करवाना चाहते हैं????
अब निखिल बाबू का भी गुस्सा भी सातवें आसमान पर था, बोले पगला तो बिहार सरकार गया है, अरे प्राइमरी का मास्टर को इण्टर का कॉपी चेक करने बोलता है!!!! बताईये जब केंद्रीय विद्द्यालय के इण्टर का मास्टर सिलेबस का पूर्ण जानकारी नही होने के कारण कॉपी चेक करने के लिये तैयार नही हुआ तो प्राइमरी के मास्टर से इण्टर का कॉपी चेक कराने का क्या मतलब है???? आपको मेरे मोटर-साईकिल का फिक्र है लेकिन लाखों बच्चे के भविष्य के साथ सरकार खिलवाड़ कर रही है, इस बात का चिंता किसी को क्यों नही है??? अरे जब मास्टर के कमी के कारण प्राइमरी स्कूल का अपना काम टाईम पर नही हो पा रहा है फिर ई नया बखेरा से गरीब-बच्चालोग का पढ़ाई का जो नुकसान होगा, उसका पूर्ति कौन करेगा??? और अगर बिहार में ई सब हो सकता है तो  साईकिल मिस्त्री कार और ट्रेक्टर ठीक क्यों नही कर सकता है???

निखिल बाबू की बात सुनकर बनारसी काका और किशन  के तो होश उड़ गये लेकिन तभी मुखिया जी ने आते ही निखिल बाबू की खिंचाई शुरू कर दी, बोले "का हो मास्टर साहब जिस थाली में आपलोग खाते हैं, उसी में छेद करते हैं....! अरे सरकार का नमक खा कर सरकारी काम में अरंगा लगाना आपलोग को बिल्कुल भी शोभा नही देता है!!!!
निखिल बाबू को मुखियाजी की बात बिल्कुल तीर सा लगा। तिलमिलाते हुए बोले "ए मुखिया जी हमलोग तो सिर्फ थाली में छेद करते हैं, ऊ भी ऐसा थाली जिसमें कभी भरपेट भोजन नही परोसा जाता है, और आधा पेट भोजन  भी कभी भी  समय पर नही मिलता है लेकिन यहाँ तो ऐसा-ऐसा लोग है जो थाली ही गायब कर देता है, और सबसे बड़ी बात बिना थाली के ही चारा, यूरिया, अलकतरा, गरीब का आनाज, मिट्टी और ना जाने क्या-क्या खा जाता है????
मुखिया जी को निखिल बाबू से इस घुमावदार जवाब की उम्मीद नही थी, बोले देखिए निखिल बाबू मास्टर हैं मास्टर बन कर रहिये और जो बोलना है स्पष्ट बोलिये!!!"
निखिल बाबू भी पूरे मूड में थे, गरजकर बोले  "इस देश में आजकल चोर-लोग बहुत जोर से बोलने लगा है। हर सरकारी योजना में खुलेआम बंदरबांट करने वाला लोग ही  लोगों को समाजसेवा और राष्ट्रहित का पाठ पढ़ा रहा है, और पढ़ने पढ़ाने वाले लोगों पर चोरों की पहरेदारी बिठा  दी गयी है!!!!"
मुखिया जी अब आपे से बाहर थे, बोले "क्या रे किशन हम चोर हैं ??? ई दो टका का मास्टर हमको चोर बोलता है!!!!"
निखिल बाबू ने फिर एक बार दहाड़ लगाई, बोले गूंगे लोगों को गवाही में खड़ा नही कीजिये मुखिया जी, अरे इस किशन से आप चार वर्ष पहले बीस हजार रुपया इन्द्रा आवास के नाम पर लिये थे, क्या किशन का इन्द्रा आवास बन गया। अरे किशन क्या, आप गाँव में कौन ऐसा आदमी है जिसको आप कोई ना कोई मुंगेरी लाल का हसीन सपना दिखा कर नही लूटे हैं, पंचायत के प्रत्येक काम में आपका और उस  काम से जुड़े हर  सरकारी कर्मचारी का कमीशन बाँधा हुआ है और आप सरकार के तुगलकी  फ़रमान को शिक्षकगण द्वारा नही मानने पर पहले नसीहत देते हैं और फिर डराते हैं!!!!!
बनारसी काका ने हाथापाई नही हो, ईसलिए स्थिति को सम्भालने के ख्याल से बोले "क्या निखिल बाबू!!! मानते हैं आपलोगों के साथ सरकार गलत कर रही है, लेकिन पब्लिक का क्या गलती है???"
निखिल बाबू ने भी बनारसी काका को समझाया कि ऐसा मत बोलिये बनारसी बाबू, जो पब्लिक बच्चे को छात्रवृत्ति नही मिलने पर मास्टर से हाथापाई के लिये तैयार हो जाती है, क्या उसे ये मामूली बात समझ में नही आ रहा कि रिजल्ट में देरी या अयोग्य लोगों से मैट्रिक-इण्टर का कॉपी जाँच कराना दोनों ही बच्चों के भविष्य के साथ घटिया मजाक है।
मुखिया ने टोका "अरे भाई, ई तो सरकार का नीति है!!! इसमें कोई क्या कर सकता है???
निखिल बाबू मुस्कुराते हुए बोले कि मुखिया जी यहाँ गाँव में प्राइमरी स्कूल के शिक्षा-समिति का सचिव आपकी बहु है, लेकिन आपका पोता सब दिन बाहर कॉन्वेंट में पढ़ता है, उसी प्रकार इस देश में सरकारी शिक्षा-नीति बनाने वाले किसी भी नेता या अफसर का बच्चा सरकारी स्कूल में नही पढ़ता है, और यही इस देश के गरीब बच्चों का दुर्भाग्य है। सरकार गरीब बच्चों और उसके अभिभावक को सिर्फ खैरात बाँटने वाली योजना से खुश रख कर मूर्ख बनाने का प्रयास कर रही है। सरकारी शिक्षकों को ना तो उसका कानूनी हक "समान काम का समान वेतन" दे रही है और ना ही सरकार शिक्षकों को गैर-शैक्षणिक कार्यों से मुक्त कर रही है। आखिर ऐसे में गरीब बच्चों को कैसे मिलेगा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा?????
बनारसी बाबू के साईकिल का पंचर  बन चुका था, उन्होंने जाते-जाते बोला क्या मास्टर साहब आप इतना भी नही समझते हैं गरीब का बच्चा अगर सही ढंग से शिक्षित हो जायेगा तो इनलोगों के बच्चों का राजनीतिक करियर खराब नही हो जायेगा।

-  बिपिन कुमार चौधरी

(अगर आपको यह  लेख या व्यंग्य पसंद आया तो लेख के नीचे के साझा लिंक पर जा कर अपने facebook  और twitter पर ज़रूर share करें )

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कहानी // सफलता का रहस्य

खुद पर विश्वास  करने वाला हमेशा सफल होता है... बुलाकी एक बहुत मेहनती किसान था। कड़कतीधूप में उसने और उसके परिवार के अन्य सदस्यों ने रात दिन खेतों में काम कियाऔर परिणामस्वरू...

व्यंग्य // सबसे बढ़िया टियूशनिया मास्टर......!

      गाँव के चौपाल पर आज काफी गहमा-गहमी थी। लठैत सिंह गुस्सा से आग-बबूला था बोला "ए  बनारसी काका, ई देखिए तो कॉन्वेंट वाला प्रिन्सिपल साहब का केतना जुल्म है। कल मेरा बेटा फें...

रहस्योद्घाटन

             रहस्योद्घाटन ✍🏻 बिपिन कुमार चौधरी हम उन मासूमों को बचा नहीं सके,  डाक्टर बाबू उनके लिये दवाई ला नहीं सके,  माँ की ममता आँखो से सैलाब बन कर निकल गया,  दिखावटी मातम मनाने का अवसर हम गंवा नहीं सके .... अपने कष्टों को तोतली जुबां में वो  बता नहीं सके,  सियासत के मसीहा अपना हुनर दिखा नहीं सके,  लाशों के ढ़ेर को देख भी मूकदर्शक यह मुल्क हैं,  अपनी आक्रोश को भी हम जता नहीं सके... कुछ सीढ़ियों के अभाव में जिंदा जल गये,  कुछ दुस्कर्मीयों के हैवानियत के हत्थे चढ़ गये,  हिंदु-मुस्लिम गाय-गोबर से अभी हमें फुरसत नहीं,  कुछ दो सो बच्चे दवाइयों के अभाव में पंचतत्व में मिल गये वक्त का क़हर न्यौता देकर नहीं आता है,  सिस्टम के हाथों सिसक कर आमजनों के सांसो का डोर टूट जाता है,  जाँच कमिटी का गठन कर सियासत मलाई खाता है,  चुनाव आने पर रहस्यों का राज हमें बताता है... मंदिर मस्जि़द गुरूद्वारे से उन्हें फुरसत नहीं है,  हमारे वोटों की भी उन्हें अभी जरूरत नहीं है,  ...

२०. मोबाइल जिंदगी @

मोबाइल जिंदगी ✍🏻 बिपिन कुमार चौधरी कबाड़ी में पड़ा मोबाइल, इंसानी फ़ितरत का हुअा शिकार, कभी जिंदगी में सबसे ख़ास था, अहंकार टूटा जब हुअा बेकार  ... चिपक कर जिसने संग घंटो बिताया, दोस्तों संग अपनी प्रेमिका को पटाया, जिसकी बदौलत सोशल मीडिया में सुर्खियां पाया, अचानक हीं उसे कबाड़ी को थमाया ... धरती पर यह जो मानव है, स्वार्थवश पल में बनता दानव है, मानवीय स्नेह कृपा का जिसे होता अहंकार, कष्टदायक होती यह जिंदगी नरक बनता संसार... कबाड़ी वाला भी बिल्कुल हतप्रभ था, अपनी दुर्गति का मोबाइल को भी कहाँ ख़बर था, नशा जब तलक उसका टूटा था, सिम और चिप से उसका साथ छूटा था ... सिम खुशनुमा हालात है, चिप संजोने लायक यादाश्त है, मानव की इतनी हीं अहमियत है, फ़िर सबकुछ सुपुर्दे ख़ाक है... सूर्य चन्द्रमा इस सृष्टि में गवाह हैं, मानवीय स्वार्थ कृत अनंत गुनाह हैं, गुनहगारों की भी पूजा होती है, यह सिर्फ वक्त और हालात की बात है ...

कविता // वक्त

✍🏻✍🏻 ऐ वक्त थोड़ा वक्त दे मुझे बहुत कुछ भुलाना है मुझे रूठना भी भूल गया हूं, रूठे को मनाना भी भूल गया हूँ, कागज के नाव पर सवारी करके दिल को बहलाना है मुझे जिंदगी बहुत कुछ दिया है तूने, थोड़ा हिम्मत मुझे और दे, कुछ और जिंदगी को सजाना है मुझे अभी बहुत कुछ भुलाना है मुझे  . . . - बिपिन कुमार चौधरी

व्यंग्य // मैं अन्नदाता हूँ . . .!

जेठ के दोपहर का समय था। गर्मी अपने परवान पर थी। सूर्य भगवान मानो अपनी क्रोधाग्नी से धरती को भस्म करने के मूड में थे। सड़क पर बिल्कुल सन्नाटा पसरा था। अधिकांश सरकारी और प्राइवेट स्कूल में छुट्टी हो चुकी थी, इसी कारण गाँव और शहर के बच्चे गर्मी छुट्टी का आनंद लेने में मशगूल थे। कई सरकारी बाबुओं ने स्पेशल अर्जी लगा कर जेनेटर का व्यवस्था करवा लिया था। प्राइवेट कार्यालयों में तो बहुत जगह एयर-कंडीशन ऑफिस का मजा उठाने वाले लोग इस जानलेवा गर्मी से बेखबर थे। असली शामत तो भाई किसान-मजदूरों की थी।             गँगुआ इस भयानक गर्मी में भी अपने सिपाही हिरवा के साथ खेत पर डटा था। हिरवा नाटे कद और साँवला रंग-रूप का एक कमजोर दिमाग वाला मेहनती इंसान था। हिरवा भोजपुरी गाने का बड़ा प्रेमी था, और जब कठिन मेहनत से शरीर टूटने लगता तो अपनी गायकी से अपना और अपने मालिक गँगुआ का मनोरंजन करने लगता था। हिरवा की जरूरतें बहुत कम थी। मोटा-सोंटा खाना खा कर भी खुश रहता था।दो टाईम खाना और दो जोड़ी कपड़ा के अलावे उसे कोई खास चीज की ज़रूरत महसूस नही होती थी।हाँ, एक बार...

व्यंग्य // ऐसे तो भगवान और अल्लाह बेघर हो जायेंगे....!!

ब्रह्म-बाबा थान गाँव का एक मात्र ऐसा जगह था, जहाँ पूरे गाँव के बच्चे लोग बिना किसी भेदभाव के खेला करते थे। दरअसल ब्रह्म-बाबा थान के एक ओर बाभन टोली थी, जहाँ ब्राह्मणों की संख्या भले अधिक हो लेकिन सभी जाति के लोग वहाँ प्रेम-भाव से रहते थे। कुछ ही दूरी पर मुशहरी-टोला था जहाँ अधिकतर हरिजन और दलित-समुदाय के लोग के लोग निवास करते थे। ब्रह्म-बाबा थान के दूसरी ओर हाजी टोला था। यह एक बंगलादेशी मुसलमान बहुल गाँव था। ब्रह्म-बाबा थान दरअसल एक पीपल के पेड़ के नीचे का चबूतरा था जहाँ बाभन टोली के महिला और पुरुष अक्सर किसी शुभ कार्य से पहले पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लेने आते थे। ब्रह्म-बाबा थान से बस कुछ ही दूरी पर हाजी साहब का मजार था जहाँ हिन्दु-मुस्लिम दोनों ही सिर नवाते थे। यह कुल दो बीघा का परती जमीन ना सिर्फ हिन्दु-मुस्लिम बच्चों के खेलने और व्यायाम का स्थान था बल्कि हिन्दु-मुस्लिम के साझा पूजा-स्थली और गंगा-यमुनी संस्कॄति और गाँव के लोगों के आपसी भाईचारे का केन्द्र था। दरअसल यह जमीन बाभन-टोली के बनारसी काका का था, जो कुछ वर्षों पहले गंगा-धार  में चला गया था। गंगा-धार से बाहर निकलने पर सभी ने ...

१२८. अज्ञानता मिटाने का करो मुझ पर एहसान @

अज्ञानता मिटाने का करो मुझ पर एहसान ✍🏻 बिपिन कुमार चौधरी छोटा सा मैं हूं जान, गुरुवर दें मुझे इतना ज्ञान, दुनिया हो अचंभित देख मेरा उड़ान, जग में बढ़ा सकूं आपका सम्मान... विद्या के मंदिर से सरस्वती हुई अंतर्ध्यान, खिचड़ी अंडा में हिस्सेदारी के लिए आते कई मेहमान, आपकी पीड़ा जानकर भी बनते सब अनजान, परिस्थितियां दुष्कर लेकिन कौन करेगा हमारा कल्याण... नैतिकता का पतन, शिक्षा का राजनीतिकरण, अपमानित करते वे लोग आपको जिन्हें अल्पज्ञान, इस गलती के लिए हम बच्चे मांगते आप से क्षमादान, अपनी कृपा से गुरुवर कर दो हमारा कल्याण... मजबूरीयों में मेरे मां-बाप हैं परेशान, मेरा उज्जवल भविष्य ही उनका जहान, इस धरती पर हो आप भगवान समान, अज्ञानता मिटाने का करो मुझ पर अहसान...

व्यंग्य // जनता ने हड़काया तो ई.वी.एम. खराब है......😎😎😎

       गाँव के  चौपाल पर आज एक बहुत महत्वपूर्ण गरमागर्म बहस  छिड़ चुका था।  गंगुआ बड़े गुस्से में तमतमाते हुए बोला "देखो भाई ईमानदार होने  का ढोल पीटना बहुत आसान है, लेकिन सचमुच में ईमानदार होना बहुत मुश्किल है। सबसे बड़ी बात एक बेईमान आदमी के नज़र में कोई ईमानदार हो ही नही सकता है और इससे भी बड़ी बात यह है  कि दुनियाँ में अधिकांश लोग इसलिए ईमानदार बनें बैठे हैं क्योंकि उसको बईमानी का अब तक मौका ही नही मिला है।"       लठैत को भी गुस्सा आ गया, बोला "ज्यादा ज्ञान मत झाड़ो और सबसे पहले तुम्हीं बताओ कि तुम और तुम्हारा नेता लोग किस कोटि में है!!!!" गंगुआ ने लठैत को समझाया कि देखो भाई हम जानते हैं कि तुम घर से भौजाई से लड़ कर आया है और गुस्सा झुठो हम पर उतार रहा है!!!! अरे ओतने खून में ताव है तो तनी जाके मुखियाजी से लड़ो कि तुम्हारा इन्द्रा-आवास अब तक काहे नही बना है....। ऊ तो तुमसे पार लगेगा नही, बस चौपाल पर बैठ कर चार गो नेता को गरिया के अपने को बड़का शेर समझते हो!!!"       लठैत की दुखती रग पर चो...

बात बे बात व्यंग्य

*व्यंग्य संग्रह : बात बे बात* *संक्षिप्त परिचय* *बिपिन कुमार चौधरी* माता :   श्रीमती इंदु देवी पिता :   जय प्रकाश चौधरी पत्नी  :  ममता कुमारी (शिक्षिका) जन्मदिवस    :  10 दिसंबर 1984 जन्म स्थान :  बिहार (कटिहार) शिक्षा :  स्नातकोत्तर (हिन्दी) नालंदा ओपेन युनिवर्सिटी पटना (बिहार) सम्प्रति   : मध्य विद्यालय रौनिया, कटिहार (बिहार) में  शिक्षण कार्य एवं साहित्य सृजन ब्लॉग और Bipin writer के नाम से यूट्यूब चैनल का संचालन वर्तमान निवास  :  बिपिन कुमार चौधरी, ग्राम - बलुआ, पोस्ट - सिक्कट, वाया - सेमापुर, प्रखंड - बरारी, जिला - कटिहार, बिहार पिन कोड - 854115 मोबाइल नम्बर - 7717702376 eMail - bipinkrchoudhary1@gmail.com ✍🏻 दैनिक जागरण, हिंदुस्तान, राष्ट्रीय सहारा में करियर, युवा एवं आर्ट एंड कल्चर से संबंधी फीचर लेखन, ✍🏻 मुंबई से प्रकाशित साहित्यनामा पत्रिका और दिल्ली से प्रकाशित निभा पत्रिका में कई कविताएं प्रकाशित ✍🏻पटना से प्रकाशित दैनिक जागरण के "बात बे बात" कॉलम में बीस से ज्यादा व्यंग्य प्रकाशित ✍🏻 सभी प्रम...