सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

व्यंग्य // ऐसे तो भगवान और अल्लाह बेघर हो जायेंगे....!!

ब्रह्म-बाबा थान गाँव का एक मात्र ऐसा जगह था, जहाँ पूरे गाँव के बच्चे लोग बिना किसी भेदभाव के खेला करते थे। दरअसल ब्रह्म-बाबा थान के एक ओर बाभन टोली थी, जहाँ ब्राह्मणों की संख्या भले अधिक हो लेकिन सभी जाति के लोग वहाँ प्रेम-भाव से रहते थे। कुछ ही दूरी पर मुशहरी-टोला था जहाँ अधिकतर हरिजन और दलित-समुदाय के लोग के लोग निवास करते थे। ब्रह्म-बाबा थान के दूसरी ओर हाजी टोला था। यह एक बंगलादेशी मुसलमान बहुल गाँव था। ब्रह्म-बाबा थान दरअसल एक पीपल के पेड़ के नीचे का चबूतरा था जहाँ बाभन टोली के महिला और पुरुष अक्सर किसी शुभ कार्य से पहले पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लेने आते थे। ब्रह्म-बाबा थान से बस कुछ ही दूरी पर हाजी साहब का मजार था जहाँ हिन्दु-मुस्लिम दोनों ही सिर नवाते थे। यह कुल दो बीघा का परती जमीन ना सिर्फ हिन्दु-मुस्लिम बच्चों के खेलने और व्यायाम का स्थान था बल्कि हिन्दु-मुस्लिम के साझा पूजा-स्थली और गंगा-यमुनी संस्कॄति और गाँव के लोगों के आपसी भाईचारे का केन्द्र था। दरअसल यह जमीन बाभन-टोली के बनारसी काका का था, जो कुछ वर्षों पहले गंगा-धार  में चला गया था। गंगा-धार से बाहर निकलने पर सभी ने इसे ब्रह्म-बाबा का कृपा मान कर इसे ब्रह्म-थान का पूजा-स्थली बना दिया। बनारसी काका भी अत्यंत धार्मिक प्रवृति के व्यक्ति थे, अतः उन्होंने जमीन के बीचोबीच पीपल का पेड़ लगा कर विधिवत ब्रह्म-थान की स्थापना कर दी।

         कुछ वर्षों पहले हाजी टोला के मस्जिद हाजी एतूबूर रहमान की अचानक टी.बी. बीमारी के कारण मौत हो गयी। हाजी साहब बनारसी काका के बड़े करीबी मित्र थे। हाजी साहब बड़े भले आदमी थे और थोड़े-बहुत तंत्र-मंत्र के जानकर थे। अतः समाज में उनकी काफी प्रतिष्ठा थी। इसी कारण हाजी टोला के मुसलमान भाई  उनका मजार बनाने को इक्षुक थे। बनारसी काका की सहमति से ब्रह्म-बाबा से कुछ दूरी पर उनका मजार बन गया। हालांकि मल्लूह काका, लठैत सिंह और गाँव के मुखिया सहित गाँव के कुछ लोगों ने इस मजार का विरोध किया लेकिन बनारसी काका का जमीन होने के कारण किसी का कुछ नही चला।
      
          कुछ ही दिनों में पंचायत चुनाव होने वाला था। बनारसी काका से 'मुँह की खाकर' मुखियाजी और मल्लूह काका अंदर से बहुत क्रोध में थे। इसी बीच मुखियाजी का सिपाही एक दिन ब्रह्म बाबा थान हो कर ट्रेक्टर ले जा रहा था कि एक अदभूत चमत्कार हो गया। ट्रेक्टर के फाड़े से खुद कर बजरंग-बलि साक्षात प्रकट हो गये। फिर तो चारों ओर से श्रधालुओं का जमावड़े सा लग गया। लठैत सिंह ने मुखियाजी के इशारे पर गाँव के बच्चों का खेल-कूद वहाँ बंद करवा दिया। हिंदू बच्चे तो बजरंग बलि के गाँव में आने से खुश थे लेकिन मुसलमान बच्चों को इस तरह वहाँ खेल बंद होना ठीक नही लगा। ये बच्चे लठैत की शिकायत ले कर अंजुमन काका के पास पहुँच गये। अंजुमन काका जो इस बार खुद भी मुखिया का चुनाव लड़ने को इक्षुक थे, उन्हें लठैत की ये कारस्तानी ना-गवार गुजरी। उन्होंने गाँव के कुछ मौलवी और हाफिज को साथ ले जा कर थाना में रिपोर्ट दर्ज करा दी कि मजार के जमीन पर कुछ कट्टरपंथियों ने कब्जा कर लिया है, जबकि हाजी टोला का एक-एक मुसलमान वहाँ ईदगाह बनाने को लालायित है। अगर प्रशासन ने इस जमीन को तत्काल कट्टरपंथियों से मुक्त नही कराया तो हाजी टोला का एक-एक मुसलमान अपनी जान की बाजी लगा कर अपने ईदगाह की जमीन हासिल करके रहेगा। अल्लाह के इस नेक इनायत को पुरा करने में हाजी टोला का मुसलमान ही क्या पूरे देश का मुसलमान भी अपनी जान की बाजी लगा देगा।

       कुछ ही देर में ये ख़बर मुखीयाजी के कान में पहुँची फिर तो मानो कोहराम सा मच गया। आज सबसे  ज्यादा मल्लूह काका गुस्सा में थे, गाँव के तमाम लोगों को इकठ्ठा कर बोले कि देखा गाँव वालों इस बनारसी बाबू के जिद्द के के कारण बाभन टोली के लोगों को क्या दुर्दिन देखना पड़ रहा है। ब्रह्म थान, जहाँ साक्षात बजरंगबली प्रकट हुए हैं, ये मुसलमान वहाँ ईदगाह बनाने के लिये थाना में कॉम्प्लैन किया है। अरे भाइयों अगर आज ये लोग हमारे बजरंगबली का जमीन छीन लेंगे तो कल को हमारे हिन्दु भाइयों का क्या होगा???
लठैत तभी गुस्सा से गरजा "ए मल्लूह काका, हमनी भी बजरंग बलि के पक्का भक्त हैं!!! वहाँ सिर्फ और सिर्फ बजरंगबली का भव्य मंदिर बनेगा!!! इसके अलावे और कुछ अगर कोई बनाने की कोशिश किया तो हम लोग खून की नदी बहा देंगे"
चारों ओर से ग्रामीण लोग बजरंगबली का जय... बजरंगबली का जय.... का नारा लगाने लगे!!!

इसी बीच वहाँ बनारसी काका भी पहुँच गये। गाँव वाले के भारी भीड़ और हिंसक माहौल को देख कर वो बिल्कुल घबरा गये। फिर भी उन्होंने हिम्मत से काम लिया बोले "रे मल्लूह रे !!! ई  तुम क्या कर रहा है !!! अरे दुष्ट प्यार और भाईचारा की छोटी धारा बहाने के बजाय नफरत का आँधी लाना बहुत आसान होता है। मेरे प्यारे गाँव वालों सबसे बड़ा धर्म इंसानियत का है। इंसानियत का धर्म सबसे प्रेम करना सिखाता है। मंदिर मस्जिद के नाम पर हम आपस में लड़ कर भगवान को खुश करने के बजाय नाराज़ कर देते हैं। साम्प्रदायिक लड़ाई में भले कोई जीत जाये लेकिन मानवता और इंसानियत हार जाता है। इसलिये भाई लोग ब्रह्म थान में मंदिर या ईदगाह जो भी बने शांति से बनना चाहिये। किसी प्रकार का लड़ाई झगड़ा हम लोग आपस में नही करेंगे और अगर मेरी बात मानो तो ब्रह्म थान को दो बराबर भाग में बाँट कर एक भाग में मंदिर और एक भाग में ईदगाह बना कर मामला ख़त्म कर लेना चाहिये।
चारों ओर से गाँव वाले बनारसी काका के इस बात से सहमत दिखे। तभी बजरंगबली का पक्का भक्त लठैत  बनारसी बाबू की जय..... बनारसी बाबू की जय.... के नारे लगाने लगा। सभी गाँव वाले भी बनारसी काका के इस विचार से खुश दिखे।

मुखिया जी इस बात से बिल्कुल नाखुश थे, उन्हे ये भी डर लग रहा था कि इस प्रकार बनारसी बाबू का परचम गाँव में लहराने से उनकी मुखिया की कुर्सी ना चली जाये। फिर क्या था राजनीतिक विरोधी धर्म, (जिसका एक मात्र काम और परम उद्देश्य अपने राजनीतिक प्रतिद्वंदी का विरोध करना मात्र होता है) का अनुपालन करते हुए बोले "ए बनारसी बाबू !!! बाभन टोली का मान-सम्मान तो आप उसी दिन बरबाद कर दिये, जिस दिन ब्रह्म थान के बगल में हाजी का मजार बनवा दिये। अब वहाँ ईदगाह बनवा के सब हिन्दु का धर्म का सत्यानाश कीजियेगा, तो भगवान घर में बाप-दादा को क्या मुँह दिखाइयेगा, ई भी कभी सोचे हैं। अगर हाजी के दोस्ती में आप मुसलमान बन गये हैं तो हमलोगों को कम से कम अपना धर्म बचाने दीजिये। अबकी अगर आप ज्यादा टें-टें करके उपदेश दिये ना तो लठैत का एक डंडा आपका बुद्धि जगह पर ला देगा!!! समझे कि नही, ब्रह्म थान में सिर्फ और सिर्फ बजरंगबली का भव्य मंदिर बनेगा और कुछ नही !!!!!!"

माहौल में बिल्कुल सन्नाटा छा गया। अपने हिन्दु होने के दावे को चुनौती पा कर बनारसी काका अंदर से तिलमिला गये। मुखिया की बात उन्हे अंदर से झकझोर कर रख दिया, लेकिन कुछ ही पल में उन्होंने खुद को सम्भालते हुए कहा "अगर इस गाँव के सब लोगों का विचार है कि ब्रह्म थान में सिर्फ बजरंगबली का मंदिर बनना चाहीये तो गाँव वालों मुझे कोई आपत्ति नही है। आपलोग सभी कोई  कल सुबह ब्रह्म-मूर्हत में अपने-अपने घर से चार-चार ईंट ले कर आईयेगा, कल ही बजरंगबली मंदिर का शिलान्यास होगा।"
सभी ग्रामीण बनारसी काका के बात से खुश थे और सबने एक सुर में सहमति व्यक्त किया और आज की आपातकालीन सभा समाप्त हो गयी।

     पर इस सभा के बाद से ही मुखिया जी बहुत परेशान थे। दरअसल बनारसी काका भी इस बार मुखिया का चुनाव लड़ने की योजना बना चुके थे। अगर बनारसी काका के प्रयास से ब्रह्म-थान में बजरंगबली का मंदिर बन जाता है तो उनका राजनीतिक कॅरियर ही समाप्त हो जाने वाला था। यही चिंता उन्हें सता रही थी कि तभी मल्लूह काका वहाँ पहुँच गये। मल्लूह काका मुखिया जी के मिजाज को भांप गये और बोले कुछ करिये मुखिया जी नही तो अबकी आपका मुखीयागीरी का सत्यानाश हो जायेगा।
     मुखिया जी ने अपनी लाचारी मल्लूह काका को बताई, तो मल्लूह काका मुस्कुरा के बोले कि आप गाँव वाला पी.सी.सी. सड़क के ठेकेदारी हमको अगर दे दीजिए तो हम कुछ कर सकते हैं।
मुखिया जी ने तत्काल मल्लूह काका की मनोकामना पूरी कर दी।

मल्लूह काका वहाँ से तुरंत हाजी टोला पहुँच कर अंजुमन काका को मंदिर के शिलान्यास सम्बन्धित सारी बात बताई। साथ ही बोले कि अरे अंजुमन मियाँ हम और मुखिया जी तो गाँव वाले को यहाँ तक समझाये कि जमीन दो बराबर हिस्सा में बाँट कर बजरंगबली का मंदिर और ईदगाह दोनों बना लो!!! गाँव के सबलोग तैयार भी थे लेकिन बनारसी बाबू सबको भड़का दिये और ब्रह्म थान में सिर्फ और सिर्फ बजरंगबली का मंदिर बनाने के लिये गाँव वाले को उकसा दिया है। अंजुमन काका के साथ-साथ हाजी टोला के सभी मुसलमानों  का भी खून खोलने लगा। अल्लाह हो अकबर के नारे से माहौल  गूँज उठा !!!!
अंजुमन काका ने माहौल को समझते हुए राजनीतिक नारा दिया "जो काफिर हमसे टकरायेगा, नेस्तनाबूद हो जायेगा"

अगले दिन सुबह-सुबह  ब्रह्म बाबा थान में बाभन टोली के सभी लोग बनारसी काका के अगुवाई में हाथ में चार-चार ईंट ले कर बजरंगबली मंदिर के शिलान्यास के लिये अभी पहुँचे ही थे कि पहले से घात लगाये बैठे हाजी टोला के मुसलमानों ने अंजुमन काका के नेतृत्व में उन पर लाठी-डंडा और तेज हथियार से हमला कर दिया। दोनों ही ओर से जम कर लाठियां भांजी गयी। कई लोग घायल हुए, कुछ हिन्दुओं और मुसलमान भाई की जान भी चली गई। लठैत का दायाँ हाथ टूट गया, सबसे ज्यादा मार अंजुमन काका और बनारसी काका को पड़ी। अधिक उम्र और ज्यादा मार पड़ने के कारण दोनों की जान भले बच गयी हो लेकिन पंचायत चुनाव तक दोनों बिछावन पर ही पड़े रहे। बहुत दिन तक गाँव के साथ-साथ पूरे जिला में प्रशासन को कर्फ्यू लगा कर रखना पड़ा। बाभन टोला से मुखिया जी तो हाजी टोला से मौलवी साहब ने मुकदमा दायर किया। हाईकोर्ट में कई वर्ष से मुकदमा की सुनवाई चल रही है......।

      
                इस बीच कई बार पंचायत चुनाव हो चुके हैं। हर बार मंदिर बनाने के नाम पर ही मुखिया जी चुनाव जीत जाते हैं। मौलवी साहब भी ईदगाह बनाने के नाम पर वोट पा कर सरपंच के पद पर कई वर्षों से सुशोभित हैं। इस बीच ये मामला अब विधान सभा और लोकसभा का मुद्दा भी बन चुका है....! चुनाव के समय हर बार ब्रह्म-बाबा थान मीडिया में बहुत बड़ा मुद्दा बन जाता है लेकिन वहाँ पर खेल-कूद कर बड़ा होने वाला गंगुआ इस बात से बहुत दुखी है कि आज उसके बेटा और गाँव के दूसरे बच्चों को खेलने के लिये कोई मैदान उपलब्ध नही है....!
और ना ही बजरंगबली को ही अपना घर ही मिल पाया है...!!!!
बनारसी काका निराश मन से बोलते हैं कि बेटा यह  देश ज़रूर आजाद हो गया है लेकिन जब तक जनता अपने विवेक से ठोस मुद्दा को निर्धारित नही करेगी इस देश में भगवान और अल्लाह बेघर होता रहेगा.....!

- बिपिन कुमार चौधरी

(अगर आपको यह  लेख या व्यंग्य पसंद आया तो लेख के नीचे के साझा लिंक पर जा कर अपने facebook  और twitter पर ज़रूर share करें )

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कहानी // सफलता का रहस्य

खुद पर विश्वास  करने वाला हमेशा सफल होता है... बुलाकी एक बहुत मेहनती किसान था। कड़कतीधूप में उसने और उसके परिवार के अन्य सदस्यों ने रात दिन खेतों में काम कियाऔर परिणामस्वरू...

व्यंग्य // सबसे बढ़िया टियूशनिया मास्टर......!

      गाँव के चौपाल पर आज काफी गहमा-गहमी थी। लठैत सिंह गुस्सा से आग-बबूला था बोला "ए  बनारसी काका, ई देखिए तो कॉन्वेंट वाला प्रिन्सिपल साहब का केतना जुल्म है। कल मेरा बेटा फें...

रहस्योद्घाटन

             रहस्योद्घाटन ✍🏻 बिपिन कुमार चौधरी हम उन मासूमों को बचा नहीं सके,  डाक्टर बाबू उनके लिये दवाई ला नहीं सके,  माँ की ममता आँखो से सैलाब बन कर निकल गया,  दिखावटी मातम मनाने का अवसर हम गंवा नहीं सके .... अपने कष्टों को तोतली जुबां में वो  बता नहीं सके,  सियासत के मसीहा अपना हुनर दिखा नहीं सके,  लाशों के ढ़ेर को देख भी मूकदर्शक यह मुल्क हैं,  अपनी आक्रोश को भी हम जता नहीं सके... कुछ सीढ़ियों के अभाव में जिंदा जल गये,  कुछ दुस्कर्मीयों के हैवानियत के हत्थे चढ़ गये,  हिंदु-मुस्लिम गाय-गोबर से अभी हमें फुरसत नहीं,  कुछ दो सो बच्चे दवाइयों के अभाव में पंचतत्व में मिल गये वक्त का क़हर न्यौता देकर नहीं आता है,  सिस्टम के हाथों सिसक कर आमजनों के सांसो का डोर टूट जाता है,  जाँच कमिटी का गठन कर सियासत मलाई खाता है,  चुनाव आने पर रहस्यों का राज हमें बताता है... मंदिर मस्जि़द गुरूद्वारे से उन्हें फुरसत नहीं है,  हमारे वोटों की भी उन्हें अभी जरूरत नहीं है,  ...

२०. मोबाइल जिंदगी @

मोबाइल जिंदगी ✍🏻 बिपिन कुमार चौधरी कबाड़ी में पड़ा मोबाइल, इंसानी फ़ितरत का हुअा शिकार, कभी जिंदगी में सबसे ख़ास था, अहंकार टूटा जब हुअा बेकार  ... चिपक कर जिसने संग घंटो बिताया, दोस्तों संग अपनी प्रेमिका को पटाया, जिसकी बदौलत सोशल मीडिया में सुर्खियां पाया, अचानक हीं उसे कबाड़ी को थमाया ... धरती पर यह जो मानव है, स्वार्थवश पल में बनता दानव है, मानवीय स्नेह कृपा का जिसे होता अहंकार, कष्टदायक होती यह जिंदगी नरक बनता संसार... कबाड़ी वाला भी बिल्कुल हतप्रभ था, अपनी दुर्गति का मोबाइल को भी कहाँ ख़बर था, नशा जब तलक उसका टूटा था, सिम और चिप से उसका साथ छूटा था ... सिम खुशनुमा हालात है, चिप संजोने लायक यादाश्त है, मानव की इतनी हीं अहमियत है, फ़िर सबकुछ सुपुर्दे ख़ाक है... सूर्य चन्द्रमा इस सृष्टि में गवाह हैं, मानवीय स्वार्थ कृत अनंत गुनाह हैं, गुनहगारों की भी पूजा होती है, यह सिर्फ वक्त और हालात की बात है ...

कविता // वक्त

✍🏻✍🏻 ऐ वक्त थोड़ा वक्त दे मुझे बहुत कुछ भुलाना है मुझे रूठना भी भूल गया हूं, रूठे को मनाना भी भूल गया हूँ, कागज के नाव पर सवारी करके दिल को बहलाना है मुझे जिंदगी बहुत कुछ दिया है तूने, थोड़ा हिम्मत मुझे और दे, कुछ और जिंदगी को सजाना है मुझे अभी बहुत कुछ भुलाना है मुझे  . . . - बिपिन कुमार चौधरी

व्यंग्य // मैं अन्नदाता हूँ . . .!

जेठ के दोपहर का समय था। गर्मी अपने परवान पर थी। सूर्य भगवान मानो अपनी क्रोधाग्नी से धरती को भस्म करने के मूड में थे। सड़क पर बिल्कुल सन्नाटा पसरा था। अधिकांश सरकारी और प्राइवेट स्कूल में छुट्टी हो चुकी थी, इसी कारण गाँव और शहर के बच्चे गर्मी छुट्टी का आनंद लेने में मशगूल थे। कई सरकारी बाबुओं ने स्पेशल अर्जी लगा कर जेनेटर का व्यवस्था करवा लिया था। प्राइवेट कार्यालयों में तो बहुत जगह एयर-कंडीशन ऑफिस का मजा उठाने वाले लोग इस जानलेवा गर्मी से बेखबर थे। असली शामत तो भाई किसान-मजदूरों की थी।             गँगुआ इस भयानक गर्मी में भी अपने सिपाही हिरवा के साथ खेत पर डटा था। हिरवा नाटे कद और साँवला रंग-रूप का एक कमजोर दिमाग वाला मेहनती इंसान था। हिरवा भोजपुरी गाने का बड़ा प्रेमी था, और जब कठिन मेहनत से शरीर टूटने लगता तो अपनी गायकी से अपना और अपने मालिक गँगुआ का मनोरंजन करने लगता था। हिरवा की जरूरतें बहुत कम थी। मोटा-सोंटा खाना खा कर भी खुश रहता था।दो टाईम खाना और दो जोड़ी कपड़ा के अलावे उसे कोई खास चीज की ज़रूरत महसूस नही होती थी।हाँ, एक बार...

१२८. अज्ञानता मिटाने का करो मुझ पर एहसान @

अज्ञानता मिटाने का करो मुझ पर एहसान ✍🏻 बिपिन कुमार चौधरी छोटा सा मैं हूं जान, गुरुवर दें मुझे इतना ज्ञान, दुनिया हो अचंभित देख मेरा उड़ान, जग में बढ़ा सकूं आपका सम्मान... विद्या के मंदिर से सरस्वती हुई अंतर्ध्यान, खिचड़ी अंडा में हिस्सेदारी के लिए आते कई मेहमान, आपकी पीड़ा जानकर भी बनते सब अनजान, परिस्थितियां दुष्कर लेकिन कौन करेगा हमारा कल्याण... नैतिकता का पतन, शिक्षा का राजनीतिकरण, अपमानित करते वे लोग आपको जिन्हें अल्पज्ञान, इस गलती के लिए हम बच्चे मांगते आप से क्षमादान, अपनी कृपा से गुरुवर कर दो हमारा कल्याण... मजबूरीयों में मेरे मां-बाप हैं परेशान, मेरा उज्जवल भविष्य ही उनका जहान, इस धरती पर हो आप भगवान समान, अज्ञानता मिटाने का करो मुझ पर अहसान...

व्यंग्य // जनता ने हड़काया तो ई.वी.एम. खराब है......😎😎😎

       गाँव के  चौपाल पर आज एक बहुत महत्वपूर्ण गरमागर्म बहस  छिड़ चुका था।  गंगुआ बड़े गुस्से में तमतमाते हुए बोला "देखो भाई ईमानदार होने  का ढोल पीटना बहुत आसान है, लेकिन सचमुच में ईमानदार होना बहुत मुश्किल है। सबसे बड़ी बात एक बेईमान आदमी के नज़र में कोई ईमानदार हो ही नही सकता है और इससे भी बड़ी बात यह है  कि दुनियाँ में अधिकांश लोग इसलिए ईमानदार बनें बैठे हैं क्योंकि उसको बईमानी का अब तक मौका ही नही मिला है।"       लठैत को भी गुस्सा आ गया, बोला "ज्यादा ज्ञान मत झाड़ो और सबसे पहले तुम्हीं बताओ कि तुम और तुम्हारा नेता लोग किस कोटि में है!!!!" गंगुआ ने लठैत को समझाया कि देखो भाई हम जानते हैं कि तुम घर से भौजाई से लड़ कर आया है और गुस्सा झुठो हम पर उतार रहा है!!!! अरे ओतने खून में ताव है तो तनी जाके मुखियाजी से लड़ो कि तुम्हारा इन्द्रा-आवास अब तक काहे नही बना है....। ऊ तो तुमसे पार लगेगा नही, बस चौपाल पर बैठ कर चार गो नेता को गरिया के अपने को बड़का शेर समझते हो!!!"       लठैत की दुखती रग पर चो...

बात बे बात व्यंग्य

*व्यंग्य संग्रह : बात बे बात* *संक्षिप्त परिचय* *बिपिन कुमार चौधरी* माता :   श्रीमती इंदु देवी पिता :   जय प्रकाश चौधरी पत्नी  :  ममता कुमारी (शिक्षिका) जन्मदिवस    :  10 दिसंबर 1984 जन्म स्थान :  बिहार (कटिहार) शिक्षा :  स्नातकोत्तर (हिन्दी) नालंदा ओपेन युनिवर्सिटी पटना (बिहार) सम्प्रति   : मध्य विद्यालय रौनिया, कटिहार (बिहार) में  शिक्षण कार्य एवं साहित्य सृजन ब्लॉग और Bipin writer के नाम से यूट्यूब चैनल का संचालन वर्तमान निवास  :  बिपिन कुमार चौधरी, ग्राम - बलुआ, पोस्ट - सिक्कट, वाया - सेमापुर, प्रखंड - बरारी, जिला - कटिहार, बिहार पिन कोड - 854115 मोबाइल नम्बर - 7717702376 eMail - bipinkrchoudhary1@gmail.com ✍🏻 दैनिक जागरण, हिंदुस्तान, राष्ट्रीय सहारा में करियर, युवा एवं आर्ट एंड कल्चर से संबंधी फीचर लेखन, ✍🏻 मुंबई से प्रकाशित साहित्यनामा पत्रिका और दिल्ली से प्रकाशित निभा पत्रिका में कई कविताएं प्रकाशित ✍🏻पटना से प्रकाशित दैनिक जागरण के "बात बे बात" कॉलम में बीस से ज्यादा व्यंग्य प्रकाशित ✍🏻 सभी प्रम...