✍🏻 बिपिन कुमार चौधरी
पूरी दुनिया कर रही त्राहिमाम,
घर बैठे सभी छोड़ काम धाम,
तेरी तरक्की हो तुझे मुबारक,
आओ करें चीन को दूर से सलाम,
खुद अपने देश को तूने बचा लिया,
सारी दुनियां में जहर फैला दिया,
तेरी नियत हमेशा रही है बेईमान,
आओ करें चीन को दूर से सलाम...
मानवता से नहीं तेरा कोई सरोकार,
कर दिया सारी दुनियां को बीमार,
भरोसे का दिया तूने अच्छा इनाम,
आओ करें चीन को दूर से सलाम...
संक्रमितों को दूसरे देश भेजा नहीं होता,
पूरी दुनियां आज इस कदर नहीं रोता,
स्वार्थसिद्धि में बन गया तू कितना हैवान,
आओ करें चीन को दूर से सलाम...
धोखे में रख दुनियां को पहुंचाया आघात,
चीन से करे नहीं कोई आयात निर्यात,
यही होगा तेरी तरक्की का माकूल इनाम,
आओ करें चीन को दूर से सलाम...
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें