सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

१२६. कोरोना रहस्य @

#कोरोना_रहस्य

✍🏻 बिपिन कुमार चौधरी

इंसानी जान के दुश्मन से बिल्कुल आप डरो ना।
जान की बाजी लगा बचा लेंगे, हम पर भरोसा करो ना।।

बेवकूफ बन बन कर, बिल्कुल अस्पताल भरो ना।
अपनी सुरक्षा के लिए, कुछ दिन घर पर ही सब्र करो ना।।

साहसी लोगों का यह देश, लेकिन उन्मादी बनो ना।
इस मुसीबत से निकल जाएंगे हम, थोड़ा सहयोग करो ना।।

व्यापार का हुआ बहुत नुकसान लेकिन बेमौत मरो ना।
भूखों का भरे पेट, थोड़ा दान का साहस करो ना।।

खिलवाड़ किया है हमने, ऊपर वाले पर दोष मढ़ो ना।
विपत्ति से संघर्ष का मिले साहस, थोड़ा उनकी इबादत करो ना।।

जिसने यह सुंदर सृष्टि बनाया, उसी के नाम पर लड़ो ना।
आदमी हो आदमी बन, आपस में प्रेम करो ना।।

विज्ञान है बड़ी उपलब्धि, स्वार्थ में अज्ञानी बनो ना।
जिंदगी बना देगा यह स्वर्ग, सिर्फ इसका दुरुपयोग करो ना।।

आतंक से हो आतंकित, भय से तुम बिल्कुल मरो ना।
विशेषज्ञों की मानो राय, क्या करेगा यह कोरोना।।

टिप्पणियाँ