शिकवा नही है किसी से
पर गम तो है
जिनके लिये मैंने खुद को नज़रंदाज़ किया
उनमे से कुछ ने मेरी औकाद बताई थी
मुझे अपनी औकाद बढ़ाने का शौक भी नही
बस कुछ हसीन लम्हे तू दे दे
किसी के काम आ सकूं
किसी के चेहरे पर मुस्कान ला सकूं
पर ए जिंदगी
बस एक विनती है मेरी तुमसे
उनके चेहरे पर उदासी नही लाना
जिसने मुझे मेरी औकाद देख कर नही
जज्ब्बात से अपनाया है
मै बहुत बुरा हूँ
पर उसकी सादगी ने
मुझे कुछ अच्छा बनाया है
वैसे मै बुरा हूँ
पर बुराई क्या है ये भी बताओ
अगर किसी का तलवा चाटना पसंद नही
तो आदमी क्यों मुझे कुत्ता बनाओ
अब बेवफा होने का इल्जाम मत लगाना
वफा कर मैंने क्या पाया
थोड़ा हिसाब तो लगाना
उनके चेहरे पर उदासी मत लाना
जिसने मुझे कुछ अच्छा बनाया
अच्छा वक़्त उसी का होता हैं
जो किसी का बुरा नहीं सोचते हैं
ये सृष्टि कहती है
मत सोच की तेरा
सपना क्यों पूरा नहीं होता
हिम्मत वालो का इरादा
कभी अधुरा नहीं होता।
जिस इंसान के कर्म
अच्छे होते है
उस के जीवन में कभी
अँधेरा नहीं होता।
- बिपिन कुमार चौधरी
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें